एक्स पति संजय की प्रेयर मीट में बच्चों संग शामिल होंगी करिश्मा कपूर, चश्में से छुपाए आंखों के आंसू!

Sunjay Kapur: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आईं। वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनके एक्स पति संजय कपूर का निधन हो गया। जिसके बाद से वह काफी दुखी हैं। संजय कपूर के निधन के बाद एक दिल्ली में प्रेयर मीट रखी गई है। जिसमें शामिल होने के लिए करिश्मा कपूर दिल्ली रवाना हो गई हैं।

इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें करिश्मा कपूर के साथ अन्य सेलेब्स भी दिखाई दे रहे हैं। करिश्मा कपूर अपनी बहन करीना कपूर और जीजा सैफ अली खान के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। रिपोर्ट्स की माने तो ये तीनों करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर की दिल्ली में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए मुंबई से निकले हैं।

Sunjay Kapur

करिश्मा के समायरा और कियान को भी हैं। सभी लोग सफेद रंग के कपड़ों में दिखाई दिए। करिश्मा कपूर ने अपनी आंखों में आंसू छुपाने के लिए काला चश्मा पहना हुआ था। संजय कपूर का निधन 12 जून को लंदन में हुआ था। संजय पोलो खेल रहे थे। तभी उन्होंने मधुमक्खी निगल ली थी। जिसके बाद उन्हें सीने में दर्द हुआ और हार्ट अटैक आ गया। उन्हें ग्राउंड पर ही सीपीआर देने की कोशिश की गई। इसके बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। निधन के सात दिन बाद संजय का अंतिम संस्कार दिल्ली में हुआ था। उनके और करिश्मा के बेटे कियान ने उन्हें मुखआग्नि दी थी।

बता दें, करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने 2003 में शादी की थी। लेकिन शादी लंबे समय तक नहीं चली। दोनों की बीच खूब अनबन हुई, जिसकी खबरें मीडिया तक पहुंचीं। इसके बाद साल 2016 में उनका तलाक हो गया। यह संजय कपूर की दूसरी शादी थी। इस शादी से करिश्मा कपूर और संजय कपूर को दो बच्चे हुए, एक बेटा और एक बेटी। संजय ने तीन शादी की थी। उनकी तीसरी पत्नी का नाम प्रिया सचदेव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+