'पेट में बच्चा था पर सास ने मारा था धक्का, पति ने पीटा था और देवर ने तो', करिश्मा कपूर के साथ हुआ था ऐसा हादसा
Karisma Kapoor: 90 के दशक में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। करिश्मा कपूर ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में खूब नाम कमाया है लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ काफी दर्दनाक रही है।
करिश्मा कपूर की दर्दनाक शादी
करिश्मा कपूर की शादीशुदा जिंदगी तो बहुत ही खराब रही है। शादी के 13 साल बाद करिश्मा ने अपने पति को तलाक दे दिया था। आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने अपने बिजनेसमैन पति संजय कपूर पर मानसिक और शारीरिक अत्याचार करने का आरोप लगाया था।

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के अफेयर के चर्चे
आपको बता दें कि एक समय पर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के अफेयर के चर्चे थे। दोनों ने 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों ने सगाई भी कर ली थी। लेकिन फिर अचानक ही उनकी सगाई टूटने की खबरों ने सबको हैरान कर दिया था।
पति संजय कपूर करते थे बुरा बर्ताव
इसके बाद साल 2003 में करिश्मा कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। करिश्मा ने शादी के बाद अपने काम से ब्रेक ले लिया था लेकिन ये शादी ही उनके लिए बड़ा दर्द बन गई थी। करिश्मा कपूर ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शादी के बाद से ही संजय कपूर उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव करते थे।
सुहागरात पर संजय ने करिश्मा को किया था नीलाम
करिश्मा कपूर ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि सुहागरात पर ही उनके पति संजय कपूर ने अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर किया था। करिश्मा कपूर ने बताया था- पति संजय कपूर ने अपने दोस्तों को मेरे साथ सोने की कीमत भी बताई थी। वहीं जब मैंने मना किया था तो संजय ने मुझे खूब पीटा था। मैं अपने सुहागरात पर खूब रोई थी।
करिश्मा की सास करती थी बुरा बर्ताव
करिश्मा कपूर ने इंटरव्यू में आगे बताया था कि पति संजय कपूर के साथ साथ उनके ससुराल वाले भी उन पर खूब अत्याचार करते थे। संजय की मां यानी करिश्मा की सास उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं। वह अक्सर करिश्मा के साथ बुरा बर्ताव करती रहती थीं। उन पर हाथ तक उठाती थीं।
प्रेग्नेंसी में सास ने करिश्मा को मारा था धक्का
करिश्मा कपूर ने कहा था कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनकी सास ने उनके साथ काफी बुरा बर्ताव किया था। करिश्मा की सास ने उन्हें थप्पड़ भी मारा था जिस वजह से करिश्मा को चोट भी लगी थी। सिर्फ इतना ही नहीं प्रेग्नेंसी के समय करिश्मा की सास ने उन्हें धक्का भी मारा था।
करिश्मा कपूर के देवर रखते थे उन पर नजर
करिश्मा कपूर ने बताया था कि उनके पति संजय कपूर ने अपने भाई को करिश्मा पर नजर रखने के लिए कहा था। इस बीच करिश्मा कपूर ने एक बेटा और एक बेटी को जन्म दियाथा। दो बच्चे होने के बाद भी करिश्मा और संजय कपूर के रिश्ते में कोई सुधार नहीं हो पाया था।
करिश्मा कपूर का तलाक
कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि संजय कपूर के लिए करिश्मा कपूर से तलाक लेना बहुत आसान नहीं था। संजय कपूर आज भी इस टूटे रिश्ते की सजा भुगत रहे हैं। साल 2016 में करिश्मा ने पति संजय कपूर से तलाक ले लिया था।
तलाक के बाद करिश्मा को मिली इतनी एलिमनी
तलाक के बाद एलिमनी के तौर पर संजय कपूर ने दोनों बच्चों के नाम पर 14 करोड़ के बॉन्ड खरीद कर दिए थे। इसके अलावा करिश्मा को संजय के पिता का एक घर भी दिया गया था। इतना ही नहीं संजय कपूर हर महीने करिश्मा कपूर को 10 साल रुपए भत्ता भी देते हैं। संजय बच्चों की शिक्षा के साथ साथ उनके अन्य खर्चों के लिए उन्हें पैसे देते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications