छोटी सी चूक से इस एक्टर की चली जाती जान, करिश्मा कपूर की वजह से हैं जिंदा, 'प्रेम कैदी' एक्टर ने किया खुलासा

Harish Kumar Karishma Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने साल 1991 में फिल्म 'प्रेम कैदी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसमें मशहूर अभिनेती हरीश कुमार लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि वह पिछले कुछ सालों से फिल्मों से गायब हैं। इस बीच उन्होंने अपनी फिल्म से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया।

इंस्टैंट बॉलीवुड संग बातचीत के दौरान हरीश कुमार ने फिल्म प्रेम कैदी से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया। एक्टर ने बताया कि फिल्म का एक सीन शूट करने के दौरान उनकी जान बाल-बाल बची थी। अगर समय रहते करिश्मा कपूर उन्हें नहीं बचाती तो शायद एक्टर आज हमारे बीच नहीं होते। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ था।

Karishma Kapoor

दरअसल, फिल्म प्रेम कैदी में एक सीन था जिसमें करिश्मा कपूर डूब जाती हैं और उन्हें बचाने के लिए हरीश कुमार को कूदना पड़ता है। लेकिन असल में हरीश कुमार को करिश्मा कपूर ने बचाया था। हरीश कुमार ने कहा कि, "करिश्मा को बचाने के लिए मैं कूदा, लेकिन रियलिटी में उन्होंने मुझे बचाया क्योंकि मुझे स्विमिंग नहीं आती थी।"

हरीश कुमार ने इस घटना का जिक्र करते हुए आगे कहा कि, "जैसे ही मैं सीन को शूट करने के लिए पानी में कूदा तो मैं थोड़ी ही देर में डूबने लगा था। मैं तो डूब ही गया था और वहां सबको ऐसा लगा कि मैं उनके साथ प्रैंक कर रहा हूं। तभी करिश्मा को लगा कि मैं डूब रहा। उन्होंने मुझे पकड़ा और मैंने उनके कपड़े पकड़ लिया था।"

बता दें कि, फिल्म प्रेम कैदी के दौरान करिशअमा कपूर की उम्र 17 साल की थी वहीं हरीश कुमार उनसे एक साल छोटे हैं। एक्टर ने इस फिल्म के बाद बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में की जिसमें 'कुली नंबर 1', 'हीरो नंबर 1' और 'आंटी नंबर 1' शामिल हैं। हालांकि कुछ सालों से वह फिल्मों से गायब हैं। वहीं करिश्मा कपूर की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म मर्डर मुबारक ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+