कैसे पास आए थे अभिषेक और करिश्मा? बहन की वजह से ऐसे शुरू हुई थी भाई की लव स्टोरी मगर फिर....
Karishma and Abhishek: करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन का रिश्ता हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। अभिषेक ने भले ही अब ऐश्वर्या राय से शादी कर ली हो मगर एक वक्त था, जब वे करिश्मा कपूर पर अपनी जान छिड़कते थे। दोनों के ब्रेकअप की स्टोरी तो फैंस को काफी हद तक मालूम है। मगर क्या आप जानते हैं कि इन दोनों की मुलाकात कैसे हुई थी?
बेइंतहां इश्क करते थे अभिषेक-करिश्मा
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन एक दूसरे से बेइंतहां मोहब्बत करते थे और इस बात की गवाही कई सारे वायरल वीडियो देते रहे हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि इन दोनों की पहली मुलाकात कैसे हुई थी और कैसे इनका प्यार परवान चढ़ा था। अगर नहीं, तो चलिये जानते हैं।

बहन की वजह से मिले दोनों
बता दें कि अमिताभ बच्चन की लाडली श्वेता नंदा के पति निखिल नंदा हैं। जो कपूर खानदान की बेटी ऋतु नंदा के बेटे निखिल नंदा हैं। दोनों का रिश्ता साल 1997 में तय हुआ था। इसके बाद बच्चन परिवार और कपूर परिवार एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। यही दौर था जब करिश्मा और अभिषेक बच्चन एक दूसरे से पहली बार मिले थे।
सरेआम बिग बी ने किया ऐसा ऐलान
ये कहना गलत नहीं होगा कि बहन की वजह से ही अभिषेक बच्चन करिश्मा के करीब आए थे। दोनों में पहले तो दोस्ती हुई और फिर वक्त बीतने के साथ-साथ दोनों का प्यार परवान चढ़ता चला गया। एक दफा किसी फंक्शन में अमिताभ बच्चन ने दोनों की सगाई का ऐलान भी कर दिया था। इस दौरान करिश्मा कपूर काफी शर्माती हुई भी नजर आई थीं।
रिश्ते में आ गई दरार
करिश्मा कपूर को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। इसके कई सारे वीडियोज भी वायरल हुए हैं। मगर फिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों के रिश्ते के बीच दरार आ गई। ये भी अपने आप में सवाल है। बता दें कि करिश्मा कपूर को बच्चन परिवार के सभी लोग काफी पसंद करते थे। अकसर जया बच्चन और अमिताभ को भी उनके साथ मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। मगर करिश्मा कपूर की मां को अभिषेक पसंद नहीं थे।
क्यों टूटा था रिश्ता?
इसकी वजह भी काफी अजीब है। वो ये कि अभिषेक अपने करियर में कुछ खास नहीं कर पा रहे थे। यही कारण है कि अपनी बेटी के लिए करिश्मा की मां को वे एक सही इंसान नहीं लगे। अभिषेक ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फ्लॉप फिल्में दीं, जो बात करिश्मा की मां को रास नहीं आई औऱ फिर कपूर और बच्चन परिवार के रिश्तों में खटास आने लगी।












Click it and Unblock the Notifications