Viral Video: अब इस वजह से करीना कपूर हुईं बुरी तरह ट्रोल, फैंस बोले, ‘अरे ये तो आंटी..’

करीना कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जिसको लेकर लगातार बॉयकॉट की मांग चल रही है। इस बीच एक्ट्रेस अपने एक लुक के कारण फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

मुंबई, 8 अगस्त: आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर दोनों सुपस्टार्स लगातार प्रमोशन करने में जुटे हैं। इसी को लेकर करीना कपूर मुंबई के बांद्रा में स्पॉट हुई। इस दौरान वह जिन कपड़ों में नजर आईं। उसे देखने के बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

करीना कपूर हुईं बुरी तरह ट्रोल

करीना कपूर हुईं बुरी तरह ट्रोल

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर लगातार अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्डा का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। हाल ही में करीना कपूर खान फिल्म प्रमोशन के दौरान मुंबई के बांद्रा में स्पॉट हुईं। इस दौरान करीना ऐसे कपड़ों में नजर आईं जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

करीना कपूर की ये वीडियो विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं करीना कपूर के लुक्स की बात करें तो वीडियो में उन्होंने ओवर साइज ऑरेंज रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ब्लू कलर की जीन्स कैरी की हुई है। वहीं उन्होंने जुड़ा बनाकर इस लुक को पूरा किया है। हालांकि करीना कपूर का ये लुक फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

लाल सिंह चड्ढा की वजह से भी हुईं ट्रोल

लाल सिंह चड्ढा की वजह से भी हुईं ट्रोल

एक तरफ करीना कपूर सोशल मीडिया पर अपने इस कैजुअल लुक को लेकर ट्रोल हो गईं। इसके साथ ही करीना अपनी अकपमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

फैंस ने कह दिया 'आंटी'

फैंस ने कह दिया 'आंटी'

करीना कपूर की ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस लगातार उनके इस लुक पर जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'अजीब सी लग रही हैं, एलियन टाइप'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सैफ अली खान की टी-शर्ट पहनी है क्या'। एक अन्य यूजर ने लिखा 'आनटी नमस्ते'। इतना ही नहीं फैंस ने उन्हें फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए भी निशाने पर लिया। एक यूजर ने लिखा, 'अबे ये तो वही हैं ना जिन्होंने बोला था मैं अपनी फिल्म देखने के लिए किसी को फोर्स नहीं कर रही'। अन्य यूजर ने लिखा, 'आप लाल सिंह चड्ढा देखने के लिए इनवाइट नहीं हो क्या'।

इस दिन रिलीज होगी 'लाल सिंह चड्ढा'

इस दिन रिलीज होगी 'लाल सिंह चड्ढा'

करीना कपूर और आमिर खान मचअवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। सोशल मीडिया पर लगातार फिल्म को बयकॉट किया जा रहा है। हालांकि आमिर खान की इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और रिलीज होने से पहले ही फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली है। अब देखना होगा कि बड़ पर्दे पर ये फिल्म क्या कमाल कर पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+