सैफ अली खान-अमृता सिंह के तलाक पर ये क्या कह गईं करीना? बोलीं-'दोनों की शादी नहीं चली जो...'
Kareena Kapoor: सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ी में से एक है। साल 2012 में दोनों की शादी हुई थी। हालांकि करीना कपूर से पहले साल 1991 में सैफ की अमृता सिंह से शादी हुई थी लेकिन साल 2004 में दोनों अलग हो गए। वहीं एक बार करीना ने दोनों की शादी पर बड़ा बयान दिया था।
सैफ अली खान और करीना कपूर ने शादी से पहले 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान सैफ की एक्स पत्नी अमृता सिंह को लेकर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि रियल में दोनों की कभी मुलाकात नहीं हुई।

पीपुल मैग्जीन से बात करते हुए करीना कपूर ने कहा, 'मैं अमृता सिंह की हमेशा से फैन रही हूं। मैं इस बात की दिल से रिस्पेक्ट करती हूं कि सैफ पहले से शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं। मैं अमृता से कभी नहीं मिली लेकिन मैं फिल्मों के जरिए उन्हें जानती हूं। सैफ की लाइफ में उनका हमेशा महत्व रहेगा क्योंकि वह सैफ अली खान की पहली पत्नी और उनके बच्चों की मां हैं।'
इसके साथ ही करीना ने आगे सैफ और अमृता की शादी टूटने पर बड़ा बयान दिया। एक्ट्रेस ने कहा था कि, 'आखिरकार, यह सिर्फ एक शादी थी जो कि असफल रही। मैंने हमेशा सैफ को उनके साथ दोस्ती रखने के लिए कहा क्योंकि मुझे लगता है ये अच्छा होगा। मुझे लगता है कि उन्हें बस वक्त की जरूरत होगी, लेकिन यह कुछ ऐसा है जिससे उन्हें निपटना होगा। जहां तक सैफ के किसी अन्य रिश्ते की बात है, मुझे नहीं लगता कि वे वास्तव में मायने रखते हैं।'
सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें फिल्म आदिपुरुष में देखा गया था। जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। वहीं करीना कपूर खान को हाल ही में फिल्म क्रू में देखा गया था जो कि बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। अब जल्द ही एक्ट्रेस अगली फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगी। जो कि 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications