'मेरी लाइफ की लंबाई और चौड़ाई', Mothers Day पर करीना ने तैमूर-जहांगीर के साथ पानी में की मस्ती, शेयर की तस्वीर
नई दिल्ली, 08 मई: मदर्स डे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में करीना कपूर अपने दोनों बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर के साथ पानी में मस्ती करती हुई दिखीं। करीना ने तस्वीर शेयर करते हुए Happy Mothers Day के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेरी जिंदगी की लंबाई और चौड़ाई।' करीना की इस तस्वीर को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।

मालदीव हॉलिडे की है तस्वीर
बता दें, करीना कपूर ने मदर्स डे के मौके पर अपने मालदीव हॉलिडे की तस्वीर शेयर की है। करीना पिछले साल पति सैफ अली खान और बेटों तैमूर और जेह के साथ मालदीव गई थीं। मदर्स डे पर उन्होंने अपने बच्चों के साथ ये तस्वीर शेयर की।

समुद्र किनारे बिताया क्वॉलिटी टाइम
करीना कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी डेली लाइफ से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री ने अपने छोटे बेटे जेह अली खान और तैमूर अली खान के साथ ये तस्वीर शेयर की है। तीनों को समुद्र किनारे क्वालिटी टाइम एन्जॉय करते और लहरों का आनंद लेते देखाई दिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर, खूब पसंद कर रहे फैंस
करीना कपूर ने जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, इस तस्वीर पर मिनटों में लाखों लाइक और कमेंट आ गए। फैंस एक्ट्रेस का ये सुपरकूल अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। तमाम फैंस के साथ साथ काफी सारे सेलेब्स भी उनके इस पोस्ट पर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications