'सैफ अली खान की बॉडी की खुशबू मुझे पसंद है, ये तो मुझे....', करीना कपूर ने खोला पति का बड़ा राज, कही ये बात
Koffee With Karan 8 Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने सैफ अली खान से शादी करने के बाद फिल्मों से ज्यादा अपनी शादीशुदा जिंदगी को टाइम दिया है। इतना ही नहीं वह अपने दोनों बेटों, तैमूर और जेह पर भी खूब प्यार लुटाती हैं। करीना कपूर पारिवारिक फंक्शन्स से लेकर बॉलीवुड के पार्टीज और इवेंट्स में आज भी अपने पति सैफ अली खान का हाथ पकड़कर ही एंट्री करती हैं। इसी बीच करीना कपूर खान बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में बतौर गेस्ट पहुची थीं। इस शो में करीना कपूर खान ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है।
करीना कपूर खान ने खोले अपनी शादी के राज
आपको बता दें कि इस शो में करीना कपूर के साथ उनकी भाभी यानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी शिरकत की थी। करीना कपूर ने कैमरे के सामने न सिर्फ अपनी लाइफ के कई राज खोले बल्कि भाभी आलिया को भी कई बातों को लेकर अच्छी सलाह दी। करीना कपूर ने इस शो में अपने पति सैफ अली खान और अपनी शादी को लेकर भी कई तरह की बातें बताई हैं जिसे सुनने के बाद से लोग हैरान हो गए हैं।

'सैफ की बॉडी की खुशबू मुझे पसंद है'
करीना कपूर खान ने अपने पति सैफ अली खान के बारे में बताया कि उनके शरीर से एक ऐसी खुशबू आती है जो उन्हें बहुत पसंद है। करीना ने कहा- सैफ की बॉडी से एक अलग तरह की सुगंध आती है जो कि मुझे बहुत पसंद है। मुझे ये खुशबू बहुत ही सेक्सी लगती है और ये मुझे उनकी तरफ खींचती है। मैं चाहती हूं कि उनके शरीर से इस तरह की खुशबू हमेशा आती रहे। यहां तक कि ये खुशबू मेरे से भी आने लगे।
5 साल तक सैफ के साथ लिव इन में रही थीं करीना
करीना कपूर ने इस शो में अपनी शादी को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है। करीना ने बताया कि वो और सैफ अली खान शादी से पहले 5 साल तक लिव इन में रहते थे। हालांकि उन लोगों ने शादी इसलिए की क्योंकि दोनों को बच्चे चाहिए थे। ऐसे में सपनों को पूरा करने के लिए दोनों ने शादी कर ली। वहीं करीना कपूर ने अपनी भाभी आलिया भट्ट को भी जल्द ही दूसरे बच्चे की प्लानिंग करने की सलाह दी।












Click it and Unblock the Notifications