अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल...बड़े बेटे का नाम 'तैमूर' रखकर पछता रहीं 'बेबो'? जानें करीना कपूर ने क्या कहा?
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान के नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था। अब इस कॉन्ट्रोवर्सी पर सालों पर एक्ट्रेस ने चु्प्पी तोड़ी है।
Kareena Kapoor On Taimur: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जाने जान' का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने एक इवेंट में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने सालों बाद अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान को लेकर हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही उन्होंने बेटे का नाम तैमूर रखने की असली वजह बताई है।
बता दें कि, साल 2016 में करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान के नाम का ऐलान किया था। बेटे का इस्लामिक नाम रखने को लेकर दोनों को जमकर ट्रोल भी किया गया। अब हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में करीना ने सालों बाद कहा कि 'तैमूर नाम रखने के पीछे एक खास वजह थी।

करीना कपूर ने नाम की वजह बताते हुए कहा कि, 'सैफ के एक पड़ोसी दोस्त थे, जिनके साथ वह बड़े हुए हैं। उनका नाम तैमूर था और सैफ उन्हें और उनके नाम दोनों को बेहद पसंद करते थे। इस वजह से सैफ कहते थे कि 'अगर मेरा बेटा हुआ तो मैं उसका नाम तैमूर रखूंगा, क्योंकि मेरा बेटा मेरा पहला दोस्त होगा। इसी वजह से हमने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा। इस नाम का मतलब आयरन मैन होता है।'
करीना कपूर ने आगे तैमूर के नाम पर हुए विवाद पर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि इससे उन पर किस तरह का प्रभाव पड़ा। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'जब मैंनै देखा कि मेरे बेटे की वजह से लोग हमे बुरा-भला कह रहे हैं तो मैं सदमे में चली गई। मैं अस्पताल में रो रही थी। मुझे अभी तक यह समझ नहीं आया कि ऐसा क्यों हुआ था। हम किसी को भी ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे। मैं बस यही कहना चाहूंगी कि किसी भी मां और उसके बच्चे को ऐसी चीजों गुजरना ना पड़े।'
करीना ने आगे कहा, 'हमारा मकसद किसी को आहत पहुंचाना नहीं था। मुझे अभी भी यह बात हैरान करती है कि ट्रोलिंग का शिकार क्यों होना पड़ा। मैं बस यही कहना चाहूंगी कि उस वक्त मैंने और सैफ ने इस मामले को चुप रहने के कारण बहुत अच्छे से हैंडल किया। लेकिन यह हम दोनों के लिए बहुत ही कठिन था।'












Click it and Unblock the Notifications