Laal Singh Chaddha: आमिर खान की फिल्म के विरोध के बाद अब करीना कपूर ने भी किया फिल्म देखने से इंकार!
करीना कपूर ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में खुलासा कर बताया कि, वह शायद ही अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा देखें।
मुंबई, 5 अगस्त: फिल्म निर्माता करण जौहर के शो कॉफी विद करण के 7वें सीजन में अब तक कईं बॉलीवुड सितारे नजर आ चुके हैं। इस हफ्ते आमिर खान और करीना कपूर बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान करण जौहर ने दोनों से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कईं सवाल पूछे। जिसका दोनों बड़े ही बेबाकी से जवाब दिया। शो के दौरान करीना कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।

करण जौहर ने लगाया करीना पर आरोप
इन दिनों आमिर खान और करीना कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों कलाकार अपनी फिल्म के लिए जी तोड़ प्रमोशन करने में जुटे हैं। इसी क्रम में दोनों करण जौहर के शो कॉफी विद करण शो में पहुंचे। इस दौरान जब करण जौहर ने कहा मुझे नहीं लगता करीना को फिल्म के सक्सेस और फेलियर से फर्क पड़ता है। करीना को इसमें कोई इंटरेस्ट नहीं है। वो अपनी दुनिया में ही मस्त रहती हैं। अगर फिल्म अच्छा करती है तो गुड नहीं तो कोई बात नहीं। करीना तो इसपर कुछ खास नहीं बोलती हैं। इस पर एक्ट्रेस का आमिर खान ने बचाव किया।

आमिर खान ने किया बचाव
आमिर खान ने कहा कि, 'करीना कपूर अक्सर अपनी फिल्म को लेकर चिंता में रहती हैं। यहां तक कि वह मुझे भी डांटती हैं कि ये क्यों नहीं हुआ वो क्यों नहीं हुआ और जिसपर वो मेरी क्लास भी लेती हैं'। इसी पर करण जौहर कहते हैं कि, शायद ही करीना कपूर अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा देखें।

'मैं अपनी फिल्में नहीं देखती हूं'
करण जौहर के इस आरोप पर करीना कपूर ने कहती हैं कि 'हां मैं अपनी फिल्में नहीं देखती हूं कभी भी'। इसपर आमिर जवाब देते हुए कहते हैं कि 'ये इतनी खुशी की बात नहीं है जो आप गर्व से कह रहे हो मैं अपनी फिल्म नहीं देखती'। इसपर करीना कहती हैं कि, 'मैं भी फिल्म को लेकर नर्वस रहती हूं। मैं इसे देखना पसंद करती हूं शायद 4-5 महीने बाद'।

आमिर-करीना ने किए कई बड़े खुलासे
इसके अलावा शो में करीना कपूर और आमिर खान ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कईं बड़े खुलासे भी किए। आमिर खान ने बताया कि, उनकी एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव से उनके संबंध कैसे हैं। तो वहीं करीना कपूर ने बताया कि, सैफ अली खान के पहले बच्चों से उनका कैसा रिलेशन है।

फिल्म को बॉयकॉट करने की उठी मांग
वहीं दोनों की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के रिलीज होने से पहले सोशल मीडिया पर इसको बॉयकॉट करने की मांग उठाई जा रही है। लगातार सोशल मीडिया पर #BoycootLaalSinghChaddha ट्रेंड कर रहा है। अब देखना होगा कि आमिर खान की इस फिल्म को फैंस कितना पसंद करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications