चोली के पीछे... फिल्म 'क्रू' की बेबो ने माधुरी के गाने को किया रीक्रिएट, फैंस क्यों बोले- 'बर्बाद कर दिया'
Kareena Kapoor Crew Song: करीना कपूर, क्रीति सेनन और तब्बू की फिल्म 'क्रू' की इन दिनों जबरदस्त चर्चा है। हाल ही में इस फिल्म का एक गाना रिलीज हुआ है 'चोली के पीछे क्या है...' गाना माधुरी दीक्षित की फिल्म खलनायक का है। जिसे करीना कपूर की फिल्म 'क्रू' में रीक्रिएट किया गया है।
'चोली के पीछे...' एक आइकॉनिक सॉन्ग रहा है। इस गाने में माधुरी की अदाएं देखने लायक थीं। गाने में इतना दम है कि ये कभी भी ट्रेंड में आ सकता है। इसे एवरग्रीन कहा जाए तो शायद कुछ भी गलत नहीं होगा। अब फिल्म 'क्रू' में इस गाने को करीना की अदाओं से रीक्रिएट किया गया है।

गाना कल ही यानी 20 मार्च को रिलीज हुआ है। गाने में करीना कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पिंक साड़ी में बेबो हमेशा की तरह अपनी अदाएं दिखा रही हैं। फैंस को करीना की अदाएं तो पसंद आईं मगर लगता है वे गाने को रीक्रिएट करने से नाखुश दिखे। फैंस लगातार गाने और एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगे।
एक यूजर ने कहा कि माधुरी का गाना आइकॉनिक है। इसे कोई भी और कभी भी रीप्लेस नहीं कर सकता है। फिर चाहे वो कोई भी एक्ट्रेस हो। एक ने कहा कि हमें तो लग रहा था कि करीना कपूर के अलावा क्रीति और तब्बू भी दिखेंगी, मगर ऐसा नहीं हुआ। सिर्फ करीना का ही डांस देखने को मिला।












Click it and Unblock the Notifications