लंदन से फोटोज शेयर कर क्यों बोलीं करीना कपूर- 'हमारे साथ नहीं बैठ सकते', यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

करीना कपूर ने फैंस के साथ अपने लंदन वैकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों में उनके साथ करिश्मा और एक्ट्रेस की फ्रेंड्स भी नजर आ रही हैं।

मुंबई, 8 जुलाई: बॉलीवुड की एक्ट्रेस करीना कपूर खान की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इन दिनों करीना फैमिली के साथ लंदन स्ट्रीट्स के मजे ले रही हैं। करीना के साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर और उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा और नताशा पूनावाला भी लंदन में ही हैं।

एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

रीना कपूर ने फैंस के साथ अपने लंदन वैकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों में उनके साथ करिश्मा और एक्ट्रेस की फ्रेंड्स भी नजर आ रही हैं।

करीना की खूबसूरती ने लगाए चार चांद

करीना की खूबसूरती ने लगाए चार चांद

फोटोज में आप देख सकते हैं कि करीना कपूर कितनी खूबसूरत दिख रही हैं। करीना ही नहीं, बल्कि उनकी बहन करिश्मा और बीएफएफ भी काफी प्रिटी नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों को दिया ये अमेजिंग कैप्शन

तस्वीरों को दिया ये अमेजिंग कैप्शन

तस्वीरों को कैप्शन देते हुए बेबो ने लिखा, आप हमारे साथ नहीं बैठ सकते... एक्ट्रेस की तस्वीरों के साथ-साथ उनका ये कैप्शन भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस की अदाओं के फैंस दीवाने हैं।

करिश्मा ने भी शेयर की तस्वीर

करिश्मा ने भी शेयर की तस्वीर

करीना के साथ-साथ करिश्मा कपूर ने भी लंदन वैके की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, कैप्शन की जरूरत नहीं है। अमृता ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट पर कैप्शन देते हुए लिखा, बस हम। नताशा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा, मेरी बेस्टीज के साथ एक शाम से ज्यादा खास कुछ नहीं।

इस फिल्म में दिखेंगी करीना

इस फिल्म में दिखेंगी करीना

करीना कपर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वे डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स से ओटीटी पर भी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+