'मैं रोजा नहीं रखती, मुझे तो....', रमजान और रोजे को लेकर करीना कपूर खान ने कही ऐसी बात, अब क्या कहेंगे सैफ?

Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'क्रू' को लेकर सुर्खियो में छाई हुई हैं। ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है और इसने अपने ओपनिंग डे पर ही 20 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। ऐसे में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाती नजर आ रही है।

रोजा रखने को लेकर करीना ने ही ऐसी बात
इस फिल्म में करीना कपूर के साथ साथ कृति सेनन और तब्बू भी नजर आ रही हैं। फिल्म की कहानी तीनों हसीनाओं के इर्द-गिर्द की घूमती है। इसी बीच करीना कपूर खान का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह रमजान के महीने में रोजा रखने को लेकर कई तरह की बातें करती नजर आ रही हैं।

kareena kapoor khan

करीना कपूर ने कहा- मैं रोजा नहीं रखती
आपको बता दें कि उस पुराने इंटरव्यू में करीना कपूर खान ने साफतौर पर कहा है कि वह रोजा नहीं रखती हैं। उनकी शादी भले ही सैफ अली खान से हुई है, जो कि मुस्लिम हैं लेकिन वह रोजा नहीं रखती हैं। करीना ने कहा है- मैं रोजा नहीं रखती क्योंकि मुझे आज भी इसके सही तौर तरीके नहीं पता और मैं कुछ भी गलत नहीं करना चाहती हूं।

'मुझे भूख लगती है, मैं 24 घंटे खाती रहती हूं'
करीना कपूर ने कहा है- मेरी शादी एक मुस्लिम परिवार में हुई है। मेरे पति सैफ अली खान रोजा रखते हैं लेकिन उन्होंने मुझे इसके लिए कभी नहीं कहा। मुझे हर तरह के फूड से प्यार है और मैं दिन के 24 घंटे खाती रहती हूं। मुझे बहुत भूख लगती है। ऐसे में मैं रोजा नहीं रखती।

साल 2012 में करीना ने सैफ से की थी शादी
आपको बता दें कि पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखने वाली करीना कपूर ने अपने से 10 साल बड़े सैफ अली खान से साल 2012 में शादी कर ली थी। सैफ अली खान न सिर्फ मुस्लिम हैं बल्कि नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखते हैं। सैफ अली खान ने करीना कपूर से कोर्ट मैरिज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+