करीना कपूर ने खोला प्रेग्नेंसी की फोटो का पूरा राज, बताया क्यों निकल आया था इतना बड़ा पेट

जिस तस्वीर की सबसे अधिक चर्चा हो रही थी उसमें करीना कपूर का फूला हुआ पेट नजर आ रहा था जिसे देखकर लोग बेबी बंप समझ रहे थे। अब करीना कपूर ने इस तस्वीर के पीछे का पूरा सच बताया है।

मुंबई, 10 अगस्तः पिछले दिनों करीना कपूर खान अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाह को लेकर सुर्खियों में छा गई थीं। लोग सोचने लगे थे कि अब जल्द ही सैफ अली खान और करीना कपूर तीसरे बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं लेकिन करीना ने इन खबरों को झूठा करार देते हुए प्रेग्नेंसी की खबर को फेक बताया था। दरअसल करीना कपूर कुछ दिनों पहले पति सैफ अली खान और दोनों बच्चों तैमूर और जेह के साथ लंदन में वेकेशन के लिए पहुंची थीं। करीना कपूर ने अपने इस वेकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं लेकिन जिस तस्वीर की सबसे अधिक चर्चा हुई उसमें करीना कपूर का फूला हुआ पेट नजर आ रहा था जिसे देखकर लोग बेबी बंप समझ रहे थे। अब करीना कपूर ने इस तस्वीर के पीछे का पूरा सच बताया है।

करीना के तीसरी बार मां बनने की हुई थी चर्चा

करीना के तीसरी बार मां बनने की हुई थी चर्चा

जानकारी के अनुसार करीना कपूर खान जब लंदन में अपने पति सैफ अली खान और दोनों बच्चों के साथ छुट्टियां इन्जॉय कर रही तो उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थी। ये तस्वीर उनके वेकेशन की थी जिसमें करीना और सैफ अपने एक दोस्त के साथ लंदन के क्लब में मौजूद थे और करीना का फूला हुआ पेट साफ नजर आ रहा था। लोगों ने इस तस्वीर को देखकर करीना के प्रेग्नेंट होने का कयास लगाना शुरू कर दिया था।

मां बनने की खबर को बताया था झूठ

मां बनने की खबर को बताया था झूठ

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फोटो में करीना को देखकर लोग उनके बेबी बंप की चर्चा करने लगे थे और कहा जा रहा था कि वह तीसरी बार मां बनने वाली हैं। हालांकि, बाद में करीना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह मां नहीं बनने वाली हैं और ये सभी खबरें झूठी हैं।

सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी का खोला था राज

सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी का खोला था राज

करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी की सच्चाई बताई थी। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए बताया था- ये पास्ता और वाइन का नतीजा है दोस्तो, शांत रहिए, मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं, उफ्फ। सैफ कहते हैं कि उन्होंने पहले ही देश की जनसंख्या में अपना काफी योगदान दे दिया है। करीना ने अपने इस पोस्ट से साफ कर दिया था कि इस फोटो में उनका पेट पास्ता और वाइन की वजह से इतना ज्यादा दिख रहा है। लेकिन अब करीना ने इस तस्वीर का सच कुछ और ही बताया है।

करीना ने बताया तस्वीर का पूरा सच

करीना कपूर ने पिंकविला से बातचीत करते हुए अपनी उस तस्वीर का पूरा सच बताया है। करीना ने बताया कि वह तस्वीर मॉर्फ्ड थी और उन्होंने केवल फन के लिए वह तस्वीर पोस्ट की थी। करीना ने कहा है कि वह इस तस्वीर में 6 महीने की प्रेग्नेंट दिख रही हैं, जो कि काफी फनी नजर आ रहा है। उन्हें अपनी इस तस्वीर को देखकर काफी मजा आ रहा था।

फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ ही ओटीटी डेब्यू

फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ ही ओटीटी डेब्यू

आपको बता दें कि करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में करीना के साथ आमिर खान नजर आने वाले हैं। ये फिल्म हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' की हिन्दी रीमेक है जिसमें टॉम हैंक्स लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में नागा चैतन्य और मोना सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

जल्द करेंगी ओटीटी पर डेब्यू

जल्द करेंगी ओटीटी पर डेब्यू

इसके अलावा करीना कपूर जल्द ही ओटीटी पर भी डेब्यू करने वाली हैं। करीना कपूर की इस फिल्म के डायरेक्टर सुजॉय घोष हैं। इस फिल्म में करीना कपूर दो मशहूर एक्टरों विजय वर्मा और जयदीप अहलावत के साथ नजर आने वाली हैं। यह फिल्म जापानी ऑथर कीगो हिगाशिनो की नॉवल 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' की अडॉप्शन मूवी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+