Saif Ali Khan Case: मीडिया पर भड़कीं करीना कपूर खान, पोस्ट शेयर कर लिखा- 'हमें अकेला छोड़ दो'
सैफ अली खान बीते 4 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार 20 जनवरी को उनकी पत्नी करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने मीडिया से उनके परिवार की निजता का सम्मान करने की बात कही। उन्होंने एक मीडिया पोर्टल का वीडियो भी शेयर किया हुआ था। इसके साथ उन्होंने भड़कते हुए लिखा, अब इसे रोक दीजिए। भगवान के लिए आप हमें अकेले छोड़ दीजिए। हालांकि बाद में करीना ने ये पोस्ट डिलीट कर दी।
सोमवार को लीलावती अस्पताल के नितिन डांगे ने मीडिया को बतया कि सैफ को आज नहीं डिस्चार्ज किया जाएगा। उनकी रिकवरी हो रही है, लेकिन उन्हें एक दिन और ऑब्जर्वेशन के लिए अस्पताल में रखा जाएगा। इसके बाद ये उम्मीद लगाई जा रही है कि सैफ को एक या दो दिन में अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को भी पकड़ा है।

इस मामले में शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी बांग्लादेश का निवासी है, जो पिछले कुछ महीने से मुंबई में रह रहा था। शरीफुल ने भारत में आने के बाद अपना नाम बदल लिया था। यहां वो विजय दास के नाम से अपनी जिंदगी जी रहा था। मुंबई पुलिस ने उसे ठाणे जिले से पकड़ा है। शरीफुल के पकड़े जाने की कहानी भी काफी इंट्रेस्टिंग है। रिपोर्ट्स की माने तो पुलिस ने आरोपी को एक UPI ट्रांजेक्शन से पकड़ा है। इस ट्रांजेक्शन की वजह से पुलिस को उसका नंबर मिला। इसके बाद जब उन्होंने नंबर ट्रेस किया तो शहजाद की लोकेशन पता चली।
आरोपी शहजाद को पकड़ने के लिए 100 से अधिक पुलिसकर्मी जुटे हुए थे। इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट की माने तो, पुलिस उस आरोपी के एरिया की तलाशी ले रही थी। जब पुलिस वहां से जा रही थी, तभी एक सोता हुआ एक आदमी दिखा। जब पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचा तो वो भागने लगा। तब पुलिस ने उसे पकड़ा। आरोपी शहजाद तक पहुंचने में पुलिस की मदद एक ठेकेदार ने भी मदद की। पुलिस के मुताबिक शहजाद तीन बार मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन के बाहर दिखा। इसके अलावा वो वर्ली कोलीवाड़ा भी गया था। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि शहजाद एक श्रमिक ठेकेदार के पास भी गया था। बता दें, आरोपी ने पराठे और पानी की बॉटल खरीदने के लिए UPI ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल किया था।
शहजाद ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूला है। उसने बताया कि सैफ अली खान पर उसी ने हमला किया था। वो चोरी के इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसा था। उसी ने चाकू से सैफ पर 6 बार हमला किया था।












Click it and Unblock the Notifications