प्रेग्नेंसी में सेक्स लाइफ को लेकर करीना ने किए खुलासे, सैफ के बारे में बताई ये दिलचस्प बात

मुंबई, 10 अगस्त: फिल्म एक्ट्रेस करीना कपूर इस साल फरवरी में दूसरी बार मां बनी हैं। दो बच्चों के जन्म के बाद गर्भवती होने और इससे गुजरने के अपने अनुभवों को उन्होंने किताब में लिखा है। प्रेग्नेंसी के अनुभवों पर आधारित करीना की किताब 'करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबिल' नाम से आई है। किताब को लेकर फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ एक चर्चा में करीना ने कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स लाइफ भी चेंज हो जाती है और ये भी एक अलग तरह का तजुर्बा रहा।

सैफ ने सपोर्ट किया

सैफ ने सपोर्ट किया

करीना का कहना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान मूड में उतार चढ़ाव बहुत आम बात है। अक्सर औरतें इस दौरान झुंझला जाती हैं तो कई बार बहुत सेक्सी भी महसूस करती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स लाइफ भी नहीं रह जाती है। इस सबमें सैफ ने इसका पूरा ध्यान रखा और मुझे सपोर्ट किया। वो अक्सर कहते थे कि मैं बहुत खूबसूरत लग रही हूं।

दूसरी प्रेग्नेंसी मुश्किल लगी

दूसरी प्रेग्नेंसी मुश्किल लगी

करीना ने करण जौहर के साथ शो में कहा, पहली के मुकाबले दूसरी प्रेग्नेंसी मेरे लिए मुश्किल रही। तैमूर के समय जब मैं प्रेग्नेंट थी तो सब कुछ बहुत स्मूथ था, मुझे अच्छा लग रहा था। मैंने उस वक्त को खूब एन्जॉय किय लेकिन दूसरी बार चीजें बदली हुई लगीं। मुझे काफी दिक्कत होती थी। मैंने मेंटली काफी ट्रॉमा झेला। मुझे ऐसा लगता था कि मेरे पैर 100 किलो के हो गए हैं, मुझसे कुछ नहीं होगा। करीना ने कहा कि छह-सात महीनों के बाद जब उन्हें बहुत थकान महसूस होती थी। मुजे लगता है कि एक सपॉर्ट करने वाले व्यक्ति का होना बहुत महत्वपूर्ण है। उस समय आपके पति को सबसे सपोर्टिव होना पड़ता है और उस दौरान सैफ ने मेरा काफी मदद की।

प्रेग्नेंसी के दौरान की थी शूटिंग

प्रेग्नेंसी के दौरान की थी शूटिंग

बता दें कि करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी के दौरान ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग की थी। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान नजर आएंगे हैं। यह फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है। करण जौहर की एक फिल्म में भी करीना काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+