'हां मैं रिलेशनशिप में था लेकिन अब ब्रेकअप हो गया...', करण जौहर ने किया खुलासा, जानिए किसके साथ था अफेयर

'हां मैं रिलेशनशिप में था लेकिन अब ब्रेकअप हो गया...', करण जौहर ने किया खुलासा, जानिए किसके साथ था अफेयर

मुंबई , 15 सितंबर: फिल्म निर्माता और कॉफी विद करण के होस्ट करण जौहर के नए एपिसोड में वरुण धवन और अनिल कपूर दिखाई देंगे। इस एपिसोड में करण जौहर सेक्स, रिश्तों और बेवफाई के बारे में बात करते दिखेंगे। इस एपिसोड में करण जौहर ने अपने रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर भी बातें की हैं। जब करण जौहर ने वरुण धवन पर नताशा दलाल से शादी करने से पहले 'कई' लड़कियों से बात करने' के बारे में पूछा तो वरुण धवन ने भी उनसे पर्सनल सवाल किए, जिसके बाद करण ने अपने रिश्ते का खुलासा किया।

सिंगल हैं करण जौहर

सिंगल हैं करण जौहर

करण जौहर ने पहली बार अपने रिलेशनशिप को लेकर टीवी पर बात की है। कॉफी विद करण में करण जौहर अपने गेस्ट वरुण धवन और अनिल कपूर संग बातचीत में कहा कि वह अभी सिंगल हैं। करण जौहर ने बताया कि उनका ब्रेकअप हो गया है। करण जौहर ने इस दौरान वरुण धवन को थैंक्स भी कहा। करण जौहर ने कहा कि ब्रेकअप के बूरे दौर से निकलने में वरुण धवन ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया है।

करण को इन बातों में काफी दिलचस्पी लेते हैं...

करण को इन बातों में काफी दिलचस्पी लेते हैं...

वरुण से बात करते हुए, करण ने कहा, ''आप नताशा से शादी के पहले अपने रिश्ते को लेकर काफी ऑन-ऑफ हो रहे थे। आपने अपने रिश्ते को मजबूत करने और शादी करने का फैसला करने से पहले कई अन्य लड़कियों के साथ अच्छी तरह से बातचीत की है।'' करण की बातों को सुनकर वरुण धवन ने कहा, कैसे आपकी फिल्म जुग-जुग जियो बेवफाई पर केंद्रित है, करण को इस विषय में बहुत दिलचस्पी है, यहां तक कि इसके बारे में एक फिल्म भी बनाई है।''

'क्या आप ऐसे बहुत से लोग को जानते हैं जो शादियों में धोखा दे रहे हैं..'

'क्या आप ऐसे बहुत से लोग को जानते हैं जो शादियों में धोखा दे रहे हैं..'

"क्या इसका मतलब यह है कि आप बहुत से ऐसे लोगों को जानते हैं जो शादियों में धोखा दे रहे हैं," वरुण ने करण से पूछा, तो उन्होंने जवाब दिया, "हां।" वरुण ने पूछा कि वे कौन हैं लेकिन करण ने नाम बताने से इनकार कर दिया।

इसके बाद वरुण ने करण से पूछा कि क्या वह अपने पार्टनर को धोखा दे रहे हैं। जिसका जवाब देते हुए करण ने कहा, ''मुझे धोखा देने के लिए रिश्ते में रहना होगा। आप जानते हैं कि मैं नहीं हूं और आप जानते हैं कि मेरा ब्रेकअप हो गया था और मैं किस कदर टूट गया था।''

करण जौहर ने कहा- मैंने ब्रेकअप कर लिया...

करण जौहर ने कहा- मैंने ब्रेकअप कर लिया...

करण जौहर वरुण धवन से बोले, ''तुम्हें पता है कि मैं रिलेशनशिप में नहीं हूं, मैंने ब्रेकअर कर लिया है, तुम जानते हो।'' करण की बात सुन वरुण हंसने लगे। करण ने कहा, 'तुम जानते हो, मैंने ब्रेकअप कर लिया है। उस रिश्ते में तुम मेरे साथ काफी सपोर्टिव रहे थे। थैंक यू सो मच। लेकिन अब ये खत्म हो गया है।' हालांकि करण ने इस एपिसोड में नहीं बताया कि वह किस के साथ अफेयर में थे।

करण ने हमेशा अपनी डेटिंग लाइफ को सीक्रेट रखा है...

करण ने हमेशा अपनी डेटिंग लाइफ को सीक्रेट रखा है...

करण जौहर हमेशा से अपनी डेटिंग लाइफ और पार्टनर्स को लेकर काफी सीक्रेट रहे हैं। उन्होंने कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में बात नहीं की, जिसे उन्होंने कभी डेट किया हो। हाल ही के एक एपिसोड में, उन्होंने एक हवाई जहाज के शौचालय में यौन संबंध बनाने की कोशिश करने के बारे में बात की थी। लेकिन वह कर नहीं सके। करण ने कहा कि वह लगभग पकड़े ही गए थे।

करण जौहर की कौन-कौन सी फिल्में आने वाली हैं?

करण जौहर की कौन-कौन सी फिल्में आने वाली हैं?

वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर जल्द ही एक एक्शन फिल्म बनाने वाले हैं। वह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का भी निर्देशन कर रहे हैं, जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। उन्हें डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 को जज करते हुए भी देखा जा रहा है। करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से हाल में हाल ही में जुग जुग जीयो, लाइगर, ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+