क्या एक वक्त पर दो-दो लड़कों संग इश्क लड़ा रही थीं अनन्या पांडे? करण जौहर ने खोली पोल तो मां ने बोली ये बात
कॉफी विद करण में करण जौहर ने अनन्या पांडे की पोल खोलते हुए बताया कि उन्होंने एक वक्त पर 2 लड़कों को डेट किया है। तो एक्ट्रेस की मां भावना ने इस पर अपना रिएक्शन दिया।
मुंबई, 22 सितंबर: फिल्म निर्माता करण जौहर के शो कॉफी विद करण 7 के 12वें एपिसोड में भावना पांडे, महीप कपूर और गौरी खान नजर आए। इस दौरान इन तीनों ने खूब मस्ती की और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े राज खोले। बातचीत के दौरान जब शो में भावना पांडे की बारी आई तो करण जौहर ने उनकी बेटी अनन्या पांडे को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।

करण जौहर ने किया अनन्या पांडे का बड़ा खुलासा
करण जौहर ने अनन्या पांडे की मां भावना के सामने ही यह कह दिया कि वह एक वक्त पर दो लड़कों को डेट कर रही थीं। करण जौहर की यह बात सुनकर एक्ट्रेस की मां भावना हैरान रह गई और उन्होंने इस पर अपना रिएक्शन देते हुए अपनी बेटी का पक्ष लिया और इस बात की पूरी सच्चाई बताई।

सुहाना को क्या डेटिंग टिप्स देती हैं गौरी खान
दरअसल करण जौहर जब भी रैपिड फायर राउंड करते हैं तो उस वक्त वह कई कॉन्ट्रोवर्शियल सवाल पूछते हैं। जिससे हर बॉलीवुड सेलेब्स भी घबराते हैं। अब इस राउंड के दौरान करण जौहर ने गौरी खान से पूछा वह अपनी बेटी सुहाना खान को क्या डेटिंग एडवाइस देना चाहती हैं? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, 'एकसाथ दो लड़कों को डेट मत करो'। इस पर करण जौहर कहते हैं अच्छी एडवाइस है। इसके बाद भावना पांडे की बारी आती है।

करण जौहर ने खोली मां के सामने अनन्या की पोल
करण जौहर भावना पांडे से कहते हैं मुझे लगता है अनन्या पांडे ऐसा कर चुकी हैं। ये सुनकर भावना पांडे चौंक जाती हैं और अपनी बेटी का पक्ष लेते हुए कहती हैं कि, उसने ऐसा किया? इस पर करण जवाब देते हैं, हां मुझे लगता है कि वह दो लोगों के बीच कन्फ्यूज्ड थी। इस पर भावना बोलीं, 'नहीं वह दो लोगों के बारे में सोच रही थी तो एक से ब्रेकअप कर लिया था'।

क्या आर्यन को डेट करना चाहती हैं अनन्या?
रिपोर्ट्स के मुताबिक अनन्या पांडे और इशान खट्टर का हाल ही में ब्रेकअप हुआ था। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया। दोनों की कॉफी विद करण में अलग-अलग उपस्थिति हुई। शो के दौरान करण जौहर ने अनन्या पांडे से पूछा था कि, ईशान से डेट करते वक्त तुम विजय के साथ भी डेट करने गई थीं। इस पर अनन्या ने जवाब दिया था, यह फ्रेंडली डेट थी। इसके अलावा एक्ट्रेस ने भी हिंट दी कि वह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को पसंद करती हैं।

अनन्या पांडे का वर्कफ्रंट
वहीं अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म लाइगर में देखा गया। जो कि, बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी। अब जल्द ही वह आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में नजर आने वाली हैं। जो कि अगले साल ईद पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications