'कुछ कुछ होता है थी मर्डर मिस्ट्री', इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर ने किया दावा, करण जौहर ने दिया ऐसा रिएक्शन

करण जौहर की फिल्म कुछ कुछ होता है को एक यूजर ने मर्डर मिस्ट्री बताया। इस शख्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अब इस पर वायरल रील खुद करण जौहर ने रिएक्ट किया।

Kuch Kuch Hota Hai: करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' साल 1998 में रिलीज हुई थी। उस दौर में ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी लीड रोल में नजक आए थे। इस बीच एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर ने ये दावा किया है कि ये फिल्म रोमांटिक ड्रामा नहीं बल्कि एक मर्डर मिस्ट्री थी। जिस पर अब करण जौहर ने अपना रिएक्शन दिया।

कुछ कुछ होता है थी मर्डट मिस्ट्री
दरअसल, इस इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर का कहना है कि फिल्म में टीना यानी रानी मुखर्जी को मारने की साजिश रची जाती है। ये प्लान राहुल और अंजलि ने मिलकर बनाया था। इस रील में अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। वहीं करण जौहर ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए तीन हंसते हुए इमोजी शेयर किए।

Kajol

करण जौहर ने दिया रिएक्शन
आपको बता दें कि, फिल्म कुछ कुछ होता है में टीना और राहुल कॉलेज में मिलते हैं और वहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू होती है। लेकिन दूसरी तरफ अंजलि राहुल को पसंद करती है जिसका उन्हें वह पता नहीं चलने देती। फिल्म में रानी मुखर्जी की बाद में मौत हो जाती है। इसके बाद काजोल के साथ शाह रुख खान अंत में शादी कर लेते है।

जल्द रिलीज होगी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
करण जौहर की ज्यादातर फिल्में फैमिली और रोमांटिक ड्रामा होती हैं। अब एक बार फिर वह ऐसी ही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी लेकर आ रहे हैं। जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया। यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+