आलिया-रणबीर की शादी का इनसाइड VIDEO आया सामने, इस गाने पर ठुमके लगाते दिखे करण जौहर

मुंबई, 15 अप्रैल: बॉलीवुड एक्टर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर गुरुवार को करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की उपस्थिति में शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी से जुड़ी वीडियो और तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं। एक के बाद एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। आलिया की शादी में शामिल हुए डायरेक्टर करण जौहर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे आलिया के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

इस गाने पर जमकर नाचे करण और आलिया

इस गाने पर जमकर नाचे करण और आलिया

वायरल वीडियो में करण जौहर आलिया के साथ 'राधा ऑन द डांस फ्लोर' गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। बता दें कि, करण जौहर ने आलिया भट्ट को स्टूडेंट ऑफ द ईयर मूवी से लॉन्च किया था। ये गाना भी उसी फिल्म का है। लाल रंग के सूट में बेहद खूबसूरत दिख रही आलिया ने शादी के साथ ही अपने संगीत में भी खूब रंग जमाया है। करण और आलिया एक दूसरे के काफी करीब है। करण आलिया को अपनी बेटी की तरह मानते हैं। शादी के दौरान वह आलिया को दुलहन बनते देख कई बार इमोशनल हुए। करण जौहर आलिया भट्ट को अपने बच्चों की बड़ी बहन मानते हैं।

वीडियो शादी की बाद की पार्टी का है

बताया जा रहा है कि, ये वीडियो शादी समारोह के बाद का है, जब कपूर और भट्ट परिवार ने देर रात तक शादी का जश्न मनाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया ने ब्राइडल साड़ी को चेंज कर एक कम्फर्टेबल रेड अनारकली सूट पहना हुआ है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। यही नहीं सोनम कपूर की शादी में भी करण जौहर ने उनकी फिल्म के गाने 'प्रेम रतन धन पायो' पर डांस किया था।

Recommended Video

    Alia Ranbir Wedding: 7 नहीं सिर्फ 4 फेरे लेकर Ranbir की पत्नी बनी हैं Alia Bhatt | वनइंडिया हिंदी
    करण ने रणबीर को बताया अपना दामाद

    करण ने रणबीर को बताया अपना दामाद

    यही नहीं करण जौहर ने आलिया की शादी के बाद एक खूबसूरत पोस्ट लिखी है। उन्होंने रणबीर आलिया के लिए जो पोस्ट लिखी है, उसमें रणबीर को अपना दामाद बताया था। करण ने लिखा कि, कई दिन हम जीते हैं। जहां परिवार, प्यार और इमोशन्स की एक खूबसूरत बॉन्डिंग होती है। खुश हूं और दिल में केवल प्यार भरा है। मेरी डार्लिंग आलिया भट्ट, तुम्हारी जिंदगी का यह खूबसूरत स्टेप है। मेरा प्यार और ब्लेसिंग्स हर जगह तुम्हारे साथ होंगी। रणबीर, मैं तुमसे प्यार करता हूं और करूंगा, हमेशा। अब तुम मेरे दामाद जो बन गए हो। बधाई हो... सारे जहान की खुशियां मिले तुम दोनों को।

    छैया-छैया पर जमकर थिरके रणबीर आलिया

    शादी करने के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने रातभर पार्टी की, जिससे सामने आईं वीडियोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। वायरल हो रहे वीडियो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने छैंया छैंया पर डांस किया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के ये खुशनुमा वीडियोज फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+