Love Story: हद से ज्यादा हसीन है Karan Aujla की बीवी, 10 साल तक चला अफेयर, क्यों लगा बेवफाई का आरोप?
Karan Aujla Love Story: 'तौबा तौबा' गाने के जरिए लोगों के दिलों पर खास जगह बनाने वाले पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों अपने गीतों के कारण नहीं बल्कि गलत कारणों की वजह से सुर्खियों में हैं। उन पर दो महिलाओं ने इश्क में धोखा देने का आरोप लगाया है। एक महिला कनाडा की फीमेल आर्टिस्ट है, जो कि सोशल मीडिया पर MS Gori Music के नाम से जानी जाती है।
उनका कहना है कि 'करण पहले से शादीशुदा थे , ये बात उन्होंने उससे छिपाई थी, वो दोनों लंबे वक्त से प्राइवेट रिलेशनशिप में थे, उसे अंदाजा ही नहीं था कि वो पहले से विवाहित है, अगर पहले से पता होता तो वो रिलेशन में आगे ही नहीं बढ़ती।'

तो वही एक ऑस्ट्रेलियाई महिला, जो खुद को DJ Swan Music बताती है, ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उसने दावा किया है कि 'करण औजला उसे DM करता था, गंदे-गंदे मैसेज भेजा करता था। जब उन्हें इस बात का पता चला और उन्होंने इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की, तो उन्हें चुप करा दिया गया।'
पलक औजला ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर (Love Story)
हालाकि इस पूरे मुद्दे पर करण औजला तो चुप हैं, लेकिन उनकी पत्नी पलक औजला का पहला रिएक्शन सामने आ चुका है, जिसने इस पूरे प्रकरण पर सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन अपनी पोस्ट के जरिए उन्होंने लोगों का मुंह जरूर बंद कर दिया है। देखने में बेहद हसीन पलक ने अपनी और अपने पति की एक रोमांटिक फोटो शेयर की है,जिसमें दोनों काफी क्लोज दिख रहे है।

पति के गालों पर Kiss कर रही हैं पलक औजला?
फौरी तौर पर फोटो देखेंगे तो लगेगा कि पलक अपने पति के गालों पर Kiss कर रही हैं। पोस्ट के बैकग्राउंड में करण का 2024 का हिट गाना 'विनिंग स्पीच' बज रहा है। ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद करण के फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं।
'पलक और करण के बीच में सब ठीक है' (Love Story)
वे कह रहे हैं कि 'ये बात ये साबित करती है कि पलक और करण के बीच में सब ठीक है।' फैंस सिंगर की पत्नी की हिम्मत की भी सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि कऱण बहुत लकी हैं, जो इसे इतनी प्यार करने वाली बीवी मिली, जिसे दुनिया की बातों से फर्क नहीं पड़ता है।'

' 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया' (Love Story)
मालूम हो कि करण और पलक बचपन के दोस्त रहे हैं, दोनों ने करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और साल 2023 में मैक्सिको में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी, उस वक्त इस मैरिज की बहुत चर्चा हुई थी। पलक और करण की बॉडिंग बहुत ज्यादा गहरी है, ऐसा लोग कहते हैं। पलक औजला पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं और कनाडा में रहती हैं। वो अपने लुक और ब्यूटी के कारण हमेशा चर्चा में रहती हैं, वो दुबई के Maison Palké Luxury Ladies Salon की CEO हैं।
करण औजला का जन्म लुधियाना में हुआ था
आपको बता दें कि अपने दमदार बोल, अलग म्यूज़िक स्टाइल और धांसू आवाज से करण औजला ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है, करण औजला का जन्म 18 जनवरी 1997 को पंजाब के घुराला गांव (जिला लुधियाना) में हुआ । कम उम्र में ही माता-पिता को खो देने के बाद उनकी परवरिश रिश्तेदारों ने की। जीवन की इन मुश्किलों ने उनके व्यक्तित्व और लेखनी को गहराई दी, जो आगे चलकर उनके गानों की पहचान बनी।

'चिट्टा कुर्ता', 'शेख', 'मेक्सिको' जैसे गीतों ने बनाई अलग पहचान
बचपन से ही करण को लिखने और संगीत में रूचि थी, करण ने शुरुआत में कई पंजाबी गर्स के लिए गीत लिखे। 'Yaarian Ch Fikk, 'Range' और 'Alcohol 2'जैसे गानों से बतौर गीतकार उन्हें पहचान मिलने लगी। इसके बाद उन्होंने खुद गाना शुरू किया और यहीं से उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। उनके चर्चित गानों में शामिल हैं-' डोंट वरी', 'चिट्टा कुर्ता', 'शेख', 'मेक्सिको', 'बचके बचके', सॉफ्टली, 'व्हाइट ब्राउन ब्लैक' और 'प्लेयर्स'।












Click it and Unblock the Notifications