Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कपिल शर्मा ने किया खुलासा, बताया किस हालत में उन्‍होंने गिन्‍नी को किया था प्रपोज

मुंबई, 17 जनवरी। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के देश ही नहीं विदेश में भी करोड़ों दीवानें हैं। उनके कॉमेडी शो में उन्‍हें लाइव देखने के लिए विदेश से भी लोग आते हैं। कपिल आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी मजेदार किस्‍से सुनाकर अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। वहीं अब कपिल ने अपनी पत्‍नी को शादी के लिए प्रपोज करने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

 फोन पर प्रपोज किया तब कपिल की थी ये हालत

फोन पर प्रपोज किया तब कपिल की थी ये हालत

कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स स्पेशल में नजर आने वाले हैं जिसमें वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलासा करते नजर आएंगे। शो के हालिया प्रोमो में, कॉमेडियन कपिल शर्मा यह खुलासा कि कैसे उन्होंने पत्नी गिन्नी चतरथ को फोन पर प्रपोज किया जब वह नशे में थे। कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी को अब तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। भले ही वह अपना जीवन लोगों की नज़रों में जीते हैं लेकिन कपिल ने गिन्नी के साथ अपनी प्रेम कहानी के बारे में शायद ही ज्यादा बात की हो।

गिन्‍नी शादी से पहले रियलिटी शो में दिखाई दी थीं

गिन्‍नी शादी से पहले रियलिटी शो में दिखाई दी थीं

गिन्नी एक ऐसी एक्‍ट्रेसथीं, जो कपिल से शादी से पहले कुछ रियलिटी शो में दिखाई दी थीं। दरअसल ये दोनों साथ में थिएटर किया करते थे। एक नए वीडियो में, कपिल यह खुलासा करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि कैसे उन्होंने एक दिन नशे में गिन्नी को प्रपोज करने के लिए हिम्मत जुटाई थी। नेटफ्लिक्स द्वारा इंस्टाग्राम पर जारी अपने आगामी नेटफ्लिक्स स्पेशल कपिल शर्मा: आई एम नॉट डन स्टिल के लिए एक नए प्रोमो में, कपिल ने खुलासा किया कि उन्होंने गिन्नी को नशे में प्रपोज किया था।

मैं शुक्रगुजार हूं कि मैंने उस दिन ताड़ी नहीं पी

मैं शुक्रगुजार हूं कि मैंने उस दिन ताड़ी नहीं पी

कपिल ने बताया "एक दिन, जब उसने मुझे बुलाया तो मैंने ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की पी ली थी। जैसे ही मैंने फोन उठाया, मैंने पूछा, 'क्या आप मुझसे प्यार करती हैं?' वह चौंक गई और बोली, 'क्या! ये आदमी में हिम्मत कैसे आ गई?' मैं शुक्रगुजार हूं कि मैंने उस दिन ताड़ी नहीं पी। वरना मेरा सवाल होता गिन्नी, क्या तुम्हारे पिता को ड्राइवर की जरूरत है?

कपिल ने पूछा- गिन्‍नी तुम्‍हें स्कूटर वाले लड़के से' कैसे प्यार हो गया?

कपिल ने पूछा- गिन्‍नी तुम्‍हें स्कूटर वाले लड़के से' कैसे प्यार हो गया?

क्लिप में, कपिल ने गिन्नी के लिए एक सवाल किया, जो दर्शकों में बैठी थीं । कपिल उससे पूछते हैं कि एक अच्छे परिवार से होने के बावजूद उन्‍हें स्कूटर वाले लड़के से' कैसे प्यार हो गया? जैसे ही दर्शक हंसते हैं, गिन्नी तुरंत जवाब देती है, "मैंने सोचा पैसे वालों से तो सब प्यार करते हैं। इस गरीब का भला कर दूं!

 28 जनवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुरू होगा ये शो

28 जनवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुरू होगा ये शो

कपिल का नेटफ्लिक्स स्पेशल स्टैंड-अप एक्ट अब 28 जनवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग शुरू होगा। हाल ही में निर्माता महावीर जैन ने उनके जीवन पर एक बायोपिक की घोषणा की, जिसका शीर्षक फुनकार है। फिल्म का निर्देशन फुकरे फेम मृगदीप सिंह लांबा करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+