कपिल शर्मा ने रणबीर कपूर से पूछा किस पर गई है बेटी राहा, एक्टर ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सबके उड़े होश
Ranbir Kapoor and Raha Kapoor: कपिल शर्मा ने रणबीर कपूर से पूछा कि क्या कुछ ऐसे लोग हैं जो उनसे पूछते हैं कि बेटी किस पर गई है। इसका जवाब देते हुए रणबीर कपूर ने कहा कि वह अभी भी इसके बारे में उलझन में हैं।

Ranbir Kapoor and Raha Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। लोगों को इस फिल्म का रोमांटिक ट्रेलर काफी पसंद आया है। वहीं रणबीर कपूर भी इस फिल्म की प्रमोशन में काफी बिजी नजर आ रहे हैं। ये फिल्म आगामी 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं इस फिल्म के जरिए बड़े दिनों बाद श्रद्धा कपूर भी स्क्रीन पर दिखाई देंगी। इस वीकेंड पर रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन के लिए 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचेंगे। ऐसे में सोनी टीवी ने इस एपिसोड का एक लेटेस्ट प्रोमो जारी किया है जिसमें शो के होस्ट कपिल शर्मा और मेहमान बनकर पहुंचे रणबीर कपूर को उनकी और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर के बारे में बात करते हुए देखा जा रहा है।

रणबीर कपूर ने बताया किस पर गई है बेटी राहा
प्रोमो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा ने रणबीर कपूर से पूछा कि क्या उनके परिवार और पड़ोस में कुछ ऐसे लोग हैं जो उनसे पूछते हैं कि बेटी किस पर गई है, आलिया पे या रणबीर पे। वहीं इसका जवाब देते हुए रणबीर कपूर ने कहा कि वह अभी भी इसके बारे में उलझन में हैं। उन्होंने कहा- हम खुद कंफ्यूज हैं कि राहा का चेहरा किस पर है क्योंकि कभी कभी वह मुझ जैसी दिखती है और कभी आलिया जैसी। रणबीर कपूर के अस रिएक्शन ने सबको हैरान कर दिया।
'क्या मेरी बेटी मुझे दाढ़ी के बिना पहचान लेगी'
आपको बता दें कि रणबीर कपूर इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे हैं। ऐसे में वह इस वीकेंड पर द कपिल शर्मा शो के अलावा 'इंडियन आइडल 13' पर भी पहुंचेंगे। उन्होंने शो पर अपने दाढ़ी वाले लुक के बारे में भी बात की और कहा- मैं डरा हुआ हूं कि क्या मेरी बेटी मुझे दाढ़ी के बिना पहचान लेगी।

रणबीर ने कहा- राहा ने मुझे दाढ़ी में ही देखा है
रणबीर कपूर ने आगे कहा- मैंने अपनी नई फिल्म के लिए इस दाढ़ी को बढ़ाया है। जन्म के बाद से मेरी बेटी राहा ने मुझे बढ़ी हुई दाढ़ी के लुक में ही देखा है। ऐसे में मैं समझ नहीं पाता कि क्या वो मुझे बिना दाढ़ी की पहचान पाएगी। उन्होंने आगे कहा- मुझे ये डर नहीं है कि मेरी दाढ़ी उसे चुभ जाएगी, लेकिन मुझे डर ये है कि वह शेव करने के बाद मुझे पहचान पाएगी या नहीं।

'राहा को मेरी आंखों में देखना पसंद है'
रणबीर कपूर ने आगे कहा- राहा को मुस्कुराते हुए केवल मेरी आंखों में देखने की आदत है और मुझे विश्वास है कि उसने मुझे मेरी आंखों के नीचे से नहीं देखा है। मुझे यकीन है कि वो मेरे क्लीन शेव्ड लुक के लिए भी तैयार होगी लेकिन अगर वह मुझे नहीं पहचानती है तो मेरा दिल बुरी तरह से टूट जाएगा।

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर कपूर
आपको बता दें कि रणबीर कपूर को आखिरी बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ उनकी रियल लाइफ पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी नजर आई थीं। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। अब जल्द ही रणबीर कपूर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर दिखाई देंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर लव रंजन हैं। ये मूवी आगामी 8 मार्च यानी होली वाले दिन पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications