कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच फ्लाइट में क्या हुआ? 6 साल बाद फिर किया सफर, बोले- 'चिंता मत करो'

Kapil Sharma Sunil Grover Flight: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। दोनों ने अब अपनी सालों पुरानी लड़ाई खत्म कर ली और अब द ग्रेट इंडियन कपिल शो में एकसाथ नजर आ रहे हैं। ये साल बाद ऐसा मौका आया है जब दोनों को साथ में देखने का फैंस को मौका मिला।

सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा अपने फैंस को हंसाने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ते। इस बीच कपिल ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। दोनों 6 साल पुराने विवाद को खत्म कर एक बार फिर फ्लाइट में सफर करते हुए नजर आए। इसी के साथ उन्होंने एक फनी कैप्शन भी लिखा।

Kapil Sharma

फोटो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर फ्लाइट में एकसाथ बैठे हुए हैं और मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने कैप्शन पर लिखा, "दोस्तों परेशान मत हो, ये बस एक छोटी- सी फ्लाइट है।" अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस की चिंता बढ़ गई कि कहीं दोनों की फिर से लड़ाई तो नहीं होने वाली है।

कपिल और सुनील की तस्वीर पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "सेफ फाइट सॉरी सेफ फ्लाइट।" अन्य यूजर ने लिखा, "भाई अलग- अलग ही बैठ जाते।" एक यूजर ने लिखा, "भाई फिर से लड़ाई मत कर लेना।" वहीं अदा शर्मा लिखती हैं, 'सोनू, बूंद सोडियम थायोसल्फेट दाल में ही दो। स्वाद के लिए'। इसके अलावा कई अन्य सेलिब्रिटीज ने भी फनी रिएक्शन दिए।

बता दें कि, साल 2017 में सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान दोनों के बीच बहसबाजी हो गई थी। जिसके बाद सुनील ग्रोवर समेत कई कलाकारों ने कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया था। अब 6 साल बाद दोनों फिर से एक हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+