Divya Spandana: जिंदा हैं कन्नड़ एक्ट्रेस दिव्या स्पंदना! निधन की खबर निकली फर्जी, वायरल हो रहा ट्वीट
कन्नड़ एक्ट्रेस और कांग्रेस नेता दिव्या स्पंदना के निधन की खबर सामने आई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग शोक व्यक्त करने लगे। लेकिन बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस के निधन की खबर फेक है।
Divya Spandana: कन्नड़ एक्ट्रेस और कांग्रेस नेता दिव्या स्पंदना की मौत की खबर हाल ही में सोशल मीडिया पर छाई रही। एक्ट्रेस की मौत की खबर सुनकर उनके तमाम फैंस सोशल मीडिया के जरिेए शोक व्यक्त करने लगे। लेकिन अब बताया जा रहा है कि दिव्या स्पंदना जिंदा हैं और उनके निधन की खबर महज एक अफवाह थी।
जिंदा हैं दिव्या स्पंदना
दरअसल, एक पत्रकार ने दावा किया कि कन्नड़ एक्ट्रेस दिव्या स्पंदना को कुछ नहीं हुआ और वह जीवित हैं। जर्नलिस्ट धन्या राजेंद्रन इस खबर को सच साबित करने के लिए एक्ट्रेस के साथ सोशल मीडिया पर फोटो साझा की और एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा। पत्रकार ने ट्वीट कर दावा किया कि एक्ट्रेस जिंदा हैं और बिल्कुल ठीक हैं।

पत्रकार ने साझा की एक्ट्रेस संग तस्वीर
पत्रकार ने पहला ट्वीट कर बताया कि उनकी एक्ट्रेस से बात हुई थी और वह जल्द बेंगलुरु लौटेंगी। इसके अलावा दिव्या स्पंदना की मौत की खबर को फर्जी बताते हुए पत्रकार ने एक्ट्रेस के साथ एक फोटो साझा की। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, "बहुत टैलेंटेड और सज्जन महिला से मुलाकात अमेजिंग रही। दिव्या स्पंदना जिनेवा में डिनर के लिए। हमने बेंगलुरु के प्रति अपने प्यार सहित कई चीजों के बारे में बात की।"
फैंस को फर्जी खबर फैलाने वालों की लगाई फटकार
इस ट्वीट के वायरल होने के बाद फैंस ने एक्ट्रेस उनकी मौत के बारे में फर्जी खबरें फैलाने वालों को भी फटकार लगाई। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'कृपया किसी भी खबर को साझा करने से पहले दोबारा जांच लें, खासकर जब यह किसी के निधन से संबंधित हो।' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा 'एक सेकंड के लिए मैं सदमे में हूं। यह फर्जी खबर है। कृप्या झूठी खबरें ना फैलाएं।' हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि मौत की अफवाहें कहां से उड़ीं।












Click it and Unblock the Notifications