Kangana Sharma Viral Video: हाई हील्स में ऐसा बिगड़ा बैलेंस, सीढ़ियों से गिरीं एक्ट्रेस, वीडियो में दिख गया सब

Kangana Sharma Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल कंगना शर्मा इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह अपने बोल्ड आउटफिट्स की वजह सेलोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

कंगना शर्मा का वीडियो हुआ वायरल
कंगना शर्मा के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती रहती हैं। अब हाल ही में मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर कंगना शर्मा पैपराजी को पोज दे रही थीं, जहां पर हाई हील्स की वजह से उनका बैलेंस बिगड़ा और धड़ाम से जमीन पर गिर गईं।

kangana sharma

हील्स से डिसबैलेंस हुईं एक्ट्रेस

कंगना शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कंगना शर्मा सीढ़ियों पर खड़े होकर पोज देती नजर आ रही हैं। उसके बाद वह जैसे ही एक कदम आगे बढ़ाती हैं तो हील्स से डिसबैलेंस हो जाती हैं और जोर से गिर पड़ती हैं।

बोल्ड आउटफिट को लेकर हो रही है चर्चा

इसके बाद लोग कंगना शर्मा को उठाने के लिए सामने आते हैं। वहीं कंगना सीढ़ियों पर अपना पैर पकड़कर बैठ जाती हैं। आपको बता दें कि कंगना का ये इंटरनेट पर छाया हुआ है। सिर्फ इतना ही नहीं लोग इस वीडियो को देखने के बाद उनके बोल्ड आउटफिट को लेकर भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

कंगना शर्मा को लोगों ने किया ट्रोल

-आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से कंगना शर्मा को काफी शॉर्ट ड्रेसेस में देखा जा रहा था, जिसके चलते उनकी तुलना उर्फी जावेद के साथ की जा रही थी। फिलहाल कंगना के गिरने वाले वीडियो को देखने के बाद लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

-एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- इतनी बड़ी हील्स क्यों पहनना जब चल ही ना सको। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- कपड़े पैर में आ गए होंगे इतने लंबे क्यों पहनती हो।

कंगना शर्मा का एक्टिंग करियर

-आपको बता दें कंगना शर्मा अपने बोल्ड फैशन के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। उन्होंने फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' से बॉलीवुड में अपन एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह फेमस कॉमेडी रिएलिटी शो 'द कपिल शर्मा शो' और 'तू सूरज मैं सांझ', 'पियाजी' जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आई थीं।

-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना शर्मा ने कुछ पर्सनल कारणों के चलते काम से ब्रेक लिया था। हालांकि अब वो दोबारा धमाकेदार कमबैक कर चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

-वह अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। कंगना हाल ही में म्यूजिक एल्बम तेरे जिस्म 2 में नजर आईं थीं। ये गाना इस समय काफी वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+