कंगना रनौत ने पीएम नरेंद्र मोदी का किया समर्थन, कहा- PM को अपने स्टैंडर्ड से नीचे की चिंता नहीं करनी चाहिए

Kangana Ranaut On PM Narendra Modi: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में उतरते हुए गत 12 सितंबर 2023 (मंगलवार) को ट्विटर की मदद ली और उन लोगों की आलोचना की जो टोस्ट करते समय शराब का पैग पकड़ना न जानने के कारण पीएम मोदी को अपमानित कर रहे थे। कंगना रनौत ने पीएम मोदी का तब समर्थन किया जब ट्विटर पर कुछ लोगों ने कहा कि पीएम मोदी बिना ये समझे हंस रहे थे कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन क्या कह रहे हैं क्योंकि उन्होंने अपनी हालिया बैठक के दौरान हाथ में शराब का टोस्ट उठाया था।

कंगना रनौत ने पीएम मोदी को ट्रोल करने वालों की आलोचना की
कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा है- ये कैसा कलयुग मनुष्य के सर पर नाच रहा है जो पशुओं के मास या रक्त का आहार नहीं करता, जो कभी धुम्रपान या मदिरा सेवन नहीं करता। ऐसे भले मनुष्य को नीचा दिखाया जा रहा है कि उसे पैग पकड़ कर हवा में घुमाना नहीं आता। ऐसे अच्छे आदमी को अपमानित किया जा रहा है कि उसे पैग पकड़ना ही नहीं आता।

narendra modi

'क्या जो बाइडेन जमीन पर बैठकर हाथ से खाना खा सकते हैं'
कंगना ने आगे लिखा है- शराब मनुष्य के लिए 100 प्रतिशत हानिकारक साबित हुई है। क्या जो बाइडेन जमीन पर बैठकर हाथ से खाना खा सकते हैं। हमारे प्रधानमंत्री को उन चीजों की चिंता क्यों करनी चाहिए जो उनके हितों और मानकों से नीचे है।

जो बाइडेन के साथ पीएम मोदी का वीडियो
कंगना रनौत का ये ट्वीट तब सामने आया जब ट्विटर पर कुछ लोगों ने एक कार्यक्रम से एक छोटी वीडियो क्लिप शेयर की थी जिसमें दावा किया गया था कि पीएम मोदी ये समझे बिना हंस रहे थे कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन क्या कहना चाह रहे थे। कुछ लोगों ने ये भी कहा कि पीएम मोदी को अक्सर विश्व नेताओं के साथ ऐसे ही हंसते हुए देखा जाता है क्योंकि उन्हें समझ नहीं आता कि वो सब क्या कह रहे हैं।

पीएम मोदी को लेकर कंगना रनौत का बयान
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करती नजर आती हैं। पिछले साल, उन्होंने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए इस ग्रह पर सबसे शक्तिशाली व्यक्ति कहा था। आगामी 17 सितंबर को पीएम मोदी 72 साल के हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+