नवाजुद्दीन के समर्थन में उतरीं कगंना रनौत, कहा- 'चुप्पी हमेशा शांति नहीं लाती...खुशी है कि...'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निजी जीवन के विवादों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, "मेरी चुप्पी के कारण मुझे एक बुरा आदमी कहा जाता है। मैं इसलिए चुप हूं क्योंकि यह सब तमाशा कहीं न कहीं मेरे छोटे-छोटे बच्चे पढ़ेंगे।"

Nawazuddin Siddiqui

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में अपनी पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीकी के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की चुप्पी तोड़ने पर अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उनका समर्थन किया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस वक्त बहुत ही खराब दौर से गुजर रहे हैं। इसी दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने निजी जीवन के विवादों और अपनी पत्नी आलिया द्वारा लगाए गए आरोपों पर इंस्टाग्राम पर सफाई दी है। आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर रेप के आरोप भी लगाए हैं। कंगना रनौत ने कहा है कि उन्हें खुशी है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी बातें दुनिया के सामने जाहिर की हैं।

'मुझे खुशी है कि आपने बयान जारी किया है...'

'मुझे खुशी है कि आपने बयान जारी किया है...'

आलिया सिद्दीकी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है और दावा किया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उन्हें और उनके बच्चों को अपने बंगले से बाहर फेंक दिया और उनके पास जाने के लिए कोई जगह नहीं है।

इसके बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक बयान जारी किया जिसमें दावा किया गया कि आलिया को सिर्फ और सिर्फ पैसे चाहिए।

उसी पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का समर्थन करते हुए, कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज शेयर की और लिखा, ''बहुत जरूरत थी नवाजुद्दीन सिद्दीकी साहब, चुप्पी हमेशा हमें शांति नहीं देती है ... मुझे खुशी है कि आपने यह बयान जारी किया।''

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने बयान में क्या-क्या कहा?

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने बयान में क्या-क्या कहा?

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, ''मेरी चुप्पी के कारण मुझे हर जगह एक बुरा आदमी कहा जाता है। मैं इसलिए चुप हूं क्योंकि यह सारा तमाशा कहीं न कहीं मेरे छोटे-छोटे बच्चों ने भी पढ़ा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, प्रेस और लोगों का एक ग्रुप है। असल में एक तरफा और हेरफेर किए गए वीडियो के आधार पर मेरा चरित्र हनन किया गया और सब उसका आनंद ले रहे हैं। कुछ बातें हैं, जो मैं व्यक्त करना चाहूंगा, सबसे पहले, मैं और आलिया कई सालों से एक साथ नहीं रहते हैं, हम पहले से ही तलाकशुदा हैं लेकिन हमारे बीच एक रिश्ता जरूर था केवल हमारे बच्चों के लिए...।''

'क्या कोई जानता है, मेरे बच्चे 45 दिन से स्कूल नहीं जा रहे हैं...'

'क्या कोई जानता है, मेरे बच्चे 45 दिन से स्कूल नहीं जा रहे हैं...'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, ''क्या कोई जानता है, मेरे बच्चे भारत में हैं और 45 दिनों से स्कूल नहीं जा रहे हैं।स्कूल मुझे हर रोज लेटर भेज रहा है कि बच्चे बहुत लंबे वक्त से अनुपस्थित हैं। मेरे बच्चों को पिछले 45 दिनों से बंधक बना लिया गया है, वह दुबई में पढ़ते हैं और अपने स्कूल को याद कर रहे हैं।''

'आलिया को हर महीने 10 लाख देता हूं...'

'आलिया को हर महीने 10 लाख देता हूं...'

नवाज ने यह भी खुलासा किया कि वह आलिया को हर महीने 10 लाख रुपये देते थे। उन्होंने कहा, "औसतन, उन्हें पिछले 2 सालों से लगभग 10 लाख हर महीने और मेरे बच्चों के साथ दुबई जाने से पहले 5-7 लाख हर महीने भुगतान किया गया है, जिसमें स्कूल की फीस, मेडिकल, यात्रा और अन्य अवकाश गतिविधियां शामिल नहीं हैं।"

'वह सिर्फ मेरे से पैसा चाहती है...'

'वह सिर्फ मेरे से पैसा चाहती है...'

इसके अलावा नवाज ने अपने बयान में लिखा था, "वह केवल और पैसा चाहती है और इसलिए उसने मुझ पर और मेरी मां पर कई मामले दर्ज किए हैं। और यह उसकी हमेशा की आदत है, उसने अतीत में भी ऐसा ही किया है। जब मैं उसकी मांगों को पूरा कर देता हूं तो वह केस वापस ले लेती है।"

बता दें कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने 2009 में आलिया सिद्दीकी के साथ शादी की थी। वे दो बच्चों के माता-पिता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+