सीएम योगी के समर्थन में आईं कंगना रनौत, पोस्ट कर लिखा- उन्हें कौन पराजित करेगा, जिनके रक्षक श्रीराम हैं

मुंबई। गुरुवार यानी कि आज, 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण को लिए वोटिंग हो रही है। पहले चरण में 58 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है, जिसमें 600 से ज्यादा उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं इस महापर्व पर नेता-अभिनेता लोगों से वोट डालने की अपील कर रहे हैं। लेकिन बॉलीवुड की पंगा-क्वीन कंगना रनौत को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीत तय लग रही है। रिजल्ट आने से पूर्व कंगना रनौत ने कहा कि विजय हमारी ही होगी।

kangana ranaut support bjp cm yogi in uttar pradesh during assembly election 2022

कंगना रनौत भाजपा को खुलकर सपोर्ट करती हैं। पीएम मोदी के साथ उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की एक तस्वीर शेयर की है और जीत पर विश्वास जताया है। तस्वीर शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा कि अंतिम विजय हमारी होगी निश्चित यह परिणाम है। उन्हें पराजित कौन करेगा, जिनके रक्षक राम हैं।

इसके अलावा कंगना ने एक पोस्ट और अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि मिशन शक्ति से हुई महिलाएं सुरक्षित, बेटियों को मिला, पढ़ने-लिखने, आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बन घूमने की पूरी आजादीष आधी आबादी को मिला पूरा सम्मान, योगी सरकार ने बढ़ाया यूपी का मान, जिसने उठाया है महिला बच्चियों की सुरक्षा का बीड़ा, जिसने किया है यूपी का विकास और ऊंचा नाम, जिसने लगाया गुंडागर्दी और अपराधियों पर लगाम, आओ हम सब मिलकर करें सम्मान, योगी ने किया है उपयोगी काम।

बता दें कि हाल ही में मनोज तिवारी एक टॉक शो 'अनफिल्टर्ड बाय समदीश' में पहुंचे थे। इस टॉक शो के दौरान मनोज तिवारी ने कंगना रनौत और अनुराग कश्यप को लेकर बड़ी बात कह दी। कंगना रनौत (की बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा- 'मुझे लगता है कि आपको अपनी राय इतने उग्र अंदाज में नहीं रखनी चाहिए कि वह सीधे किसी को हिट कर दे। एक कलाकार की भी कुछ जिम्मेदारी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+