Kangana Ranaut 'थप्पड़ कांड' पर शेखर सुमन और उनके बेटे अध्ययन सुमन का बड़ा बयान, कहा- जो भी हुआ वो तो.....

Kangana Ranaut Slapped Case: बॉलीवुड इंडस्ट्री से राजनीति की दुनिया में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आपको बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत ने बीजेपी की तरफ से हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा थी और उन्होंने जीत भी हासिल की है।

कंगना रनौत को महिला गार्ड ने मारा चांटा
वहीं इस जीत के बाद ही गत 6 जून 2024 को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत के साथ जो हुआ वो हैरान करने वाला है। दरअसल एयरपोर्ट पर मौजूद सीआईएसएफ की एक महिला गार्ड ने कंगना रनौत को सरेआम तमाचा मार दिया था। अब इस कांड को लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

shekhar suman

अध्ययन सुमन और शेखर सुमन का बड़ा बयान
कुछ सेलेब्स जहां कंगना रनौत के सपोर्ट में बोलते नजर आ रहे हैं तो कुछ सीआईएसएफ की महिला कॉन्स्टेबल की हरकत को सही बता रहे हैं। वहीं अब कंगना रनौत के साथ काम कर चुके एक्टर अध्ययन सुमन और उनके पिता शेखर सुमन ने इस मामले में अपनी बात सबके सामने रखी है।

कंगना रनौत के सपोर्ट में उतरें एक्टर्स
आपको बता दें कि कंगना रनौत को लेकर अध्ययन सुमन और उनके पिता शेखर सुमन हमेशा तंज कसते रहे हैं। दरअसल इ सबके बीच 36 का आंकड़ा है लेकिन इस थप्पड़ कांड पर अध्ययन सुमन और उनके पिता शेखर सुमन का जो बयान सामने आया है वह एक्ट्रेस के सपोर्ट में ही है।

कंगना रनौत 'थप्पड़ कांड' पर शेखर सुमन का बयान
जब अध्ययन और शेखर सुमन से पूछा गया कि कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो कुछ भी हुआ उस पर आप क्या कहेंगे, तो शेखर सुमन ने कहा- नहीं...नहीं ये गलत है, किसी के साथ हो वो खैर अभी माननीय सांसद हैं मंडी से, तो जो हुआ बहुत बुरा हुआ है। जैसा कि विक्रमादित्य जी ने कहा कि आपको अगर प्रोटेस्ट भी करना है तो उसका एक सभ्य तरीका है, सही तरीका अपनाना चाहिए। ये गलत बात है कि आप पब्लिकली कुछ इस तरह की हरकत कर दें।

अध्ययन सुमन ने कही ऐसी बात
फिर अध्ययन सुमन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- पापा सब कह चुके हैं। जो उन्होंने कहा वो बिल्कुस सही है। बस यही कहूंगा कि अगर मन में कुछ भी है तो उसे पर्सलनी लेना चाहिए इस तरह पब्लिकली नहीं लेना चाहिए। सरेआम इस तरह की हरकत करना बिल्कुल गलत है।

कंगना रनौत 'थप्पड़ कांड' का पूरा मामला
आपको बता दें कि गत 6 जून 2024 को कंगना रनौत मंडी से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची क्योंकि उन्हें वहां से दिल्ली की फ्लाइट लेनी थी। सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ की एक महिला गार्ड कुलविंदर कौर ने कंगना रनौत को अचानक ही जोरदार थप्पड़ मार दिया था। हालांकि उस समय तो कंगना ने कुछ नहीं कहा और फ्लाइट लेकर दिल्ली आ गईं।

महिला गार्ड कुलविंदर कौर को किया गया है सस्पेंड
दिल्ली एयरपोर्ट पर कंगना सीआईएसएफ के अधिकारियों से मिलीं और उन्हें पूरा मामला बताया। मामला सामने आने पर महिला गार्ड कुलविंदर कौर को तुरंत हिरासत में लिया गया और बाद में सस्पेंड कर दिया गया। मामले की जांच चल रही है। फिलहाल कंगना रनौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+