कंगना रनौत ने दिवाली पर अपने 'बॉलीवुड फ्रेंड्स' के लिए शेयर किया ये खास पोस्ट, कहा- आप इसी लायक हैं

Kangana Ranaut: दिवाली के मौके पर कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है- इस साल मैंने किसी को भी चोट पहुंचाई, आप इसके लायक हैं।

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने गत रविवार यानी छोटी दिवाली को इंस्टाग्राम पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है। फेमस अकाउंट 'जेवियर' द्वारा एक मीम को शेयर करते हुए, कंगना ने इसमें अपना खुद का ट्विस्ट जोड़ा। कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा- इस साल मैंने किसी को भी चोट पहुंचाई, आप इसके लायक हैं। इस बार उनका मैसेज किसी एक सेलेब पर निशाना नहीं है बल्कि इंडस्ट्री में जो कोई भी उन्हें नापसंद करता है उसकी उन्होंने जमकर चुटकी ली है। कंगना का ये लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर फेमस जेवियर मीम्स से इंस्पायरड है। इंडस्ट्री में अपनी बेबाकी के लिए मशहूर कंगना ने इस लेटेस्ट पोस्ट के जरिए सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

कंगना ने लिखा- आप इसी लायक हैं

कंगना ने लिखा- आप इसी लायक हैं

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ पोस्ट शेयर किए हैं। इन पोस्ट्स में से एक है जेवियर मीम्स का शेयर किया हुआ एक पोस्ट। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर जेवियर मीम्स का एक फनी पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है- मैं उन सभी को जिन्हें मैंने इस साल चोट पहुंचाई है के लिए ये कहना चाहता हूं कि तुम इसी के लायक थे। कंगना ने इस पोस्ट को पिन करते हुए अपना ट्विस्ट शामिल किया और लिखा है- अब मैं भी इस साल के अंत में अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए कुछ ऐसा ही कंफेस करना चाहती हूं।

दिवाली पार्टी में पहुंची थीं कंगना

दिवाली पार्टी में पहुंची थीं कंगना

आपको बता दें कि इस पोस्ट में कंगना का इशारा उन सेलेब्स के लिए है जिन्हें लेकर कंगना पहले कई जोरदार कमेंट्स और बड़े खुलासे करती वजर आई हैं। खबर है कि कंगना हाल ही में एकता कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंची थीं। बॉलीवुड पार्टी में कंगना को लंबे अरसे बाद देखा गया था। इंडस्ट्री के लोग कंगना को इस तरह की पार्टी में देखकर हैरान थे।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना ने लिखी ये बात

इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना ने लिखी ये बात

इस पार्टी में करण जौहर और तापसी पन्नू भी पहुंची थीं। इन दोनों ही सेलेब्स के खिलाफ कंगना हमेशा अपना गुस्सा निकालतीं नजर आती हैं। दिवाली की इस पार्टी से लौटते ही कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये पोस्ट शेयर किया है। हालांकि कंगना ने ये पोस्ट किसी का नाम लिए बिना ही शेयर किया है।

कंगना ने पोस्ट की अपनी तस्वीरें

कंगना ने पोस्ट की अपनी तस्वीरें

कंगना रनौत ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में ट्रेडिशनल वियर में कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में कंगना बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा है- फेस्टिव मोड। दिवाली के मौके पर कंगना का ये स्टाइल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में छोटी दिवाली के मौके पर कंगना ने अपने रेनोवेटिड मंदिर की झलकियां भी दिखाई थीं। उन्होंने छोटी दिवाली पर पूजा करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

कंगना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

कंगना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

कंगना रनौत जल्द ही पॉलिटिकल पीरियड-ड्रामा फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कंगना पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म की डायरेक्टर वह खुद हैं। उन्होंने हाल ही में बंगाली थिएटर आर्टिस्ट नोटी बिनोदिनी पर अपनी अगली बायोपिक की घोषणा की है। इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार करेंगे। इसके अलावा कंगना फिल्म तेजस में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक एयरफोर्स पायलट के किरदार में दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+