Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

स्पाई थ्रिलर 'धाकड़' में बॉलीवुड क्वीन कंगना का धाकड़ अंदाज, टीजर के 7 दमदार लुक्स ने चौंकाया

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने मंगलवार दोपहर अपनी आगामी स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म धाकड़ का टीजर (Dhaakad teaser) सोशल मीडिया पर साझा किया। थ्रिलर में वे मुख्य भूमिका में हैं। कंगना इसमें एक एजेंट अग्नि नामक एक जासूस की भूमिका निभाती नजर आएंगी। सोशल मीडिया (Social media) पर शेयर टीजर में एजेंट अग्नि के कई लुक पेश किए गए हैं। कंगना के एक लुक्स जासूस थ्रिलर में काफी दमदार हैं।

धाकड़ को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट

धाकड़ को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट

कंगना रनौत की फिल्म स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म धाकड़ का फैंस को काफी काफी समय से इंतजार था। फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए एक्ट्रेस कंगना रानौत ने अपनी फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। कंगना के इस फिल्म के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है।

स्पाई थ्रिलर में कंगना का दमदार रोल

स्पाई थ्रिलर में कंगना का दमदार रोल

थ्रिलर एक्शन फिल्म धाकड़ में कंगना मुख्य भूमिका में हैं। टीजर से पता चलता है कि उन्होंने अपनी किरदार को बखूबी निभाया है। हलांकि जब दर्शकों के बीच में यह फिल्म आएगी तभी तय हो पाएगा कि यह थ्रिलर फिल्म कितनी सफल होगी।

भेष बदलने में माहिर है 'अग्नि एजेंट'

भेष बदलने में माहिर है 'अग्नि एजेंट'

कंगना का किरदार एक एजेंट का है जो भेष बदलने में माहिर है और युद्ध में माहिर है। एजेंट अग्नि एक खुफिया मिशन पर है। 1.20 मिनट के टीजर से फिल्म के बारे में यही अंदाजा लगता है। इसे कंगना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की जासूसी थ्रिलर फिल्म बताया है। कंगना का किरदार भेष बदलकर बुरे लोगों की पिटाई करता है।

कंगना रानौत के खुद शेयर किया टीजर

कंगना रानौत के खुद शेयर किया टीजर

कंगना ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर टीजर वीडियो शेयर किया। टीजर की एक अंधेरे कमरे से शुरू होती है जिसमें कंगना मौजूद हैं। उन्हें उनके हैंडलर का फोन आता है। उसके बाद एक्शन हाई गियर में आ जाता है। फिल्म धाकड़ के निर्देशक रजनीश हैं। इसके निर्माता दीपक मुकुट और सोहेल मकलई हैं। फिल्म में कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्त और शाश्वत चटर्जी भी हैं।

फिल्म में कंगना का फाइटर वर्जन

फिल्म में कंगना का फाइटर वर्जन

इस फिल्म में कंगना ने कई एक्शन सीन दिए है। जिन्हें अंतरराष्ट्रीय टेक्निक की तरह डिजाइन और कोरियोग्राफ किया गया है। कंगना रनौत अनोखे हेयरडोज में और लड़ाकू पोशाक में अपने योद्धा अवतार का प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं। उनकी तेज रफ्तार बाइक, दुश्मनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने ऐसे कई दमदार एक्शन सीन्स हैं।

फिल्म के एक सीक्वेंस की लागत 25 करोड़

फिल्म के एक सीक्वेंस की लागत 25 करोड़

टीजर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कंगना ने लिखा है कि यह यह फिल्म पहले 27 मई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब वी 20 मई को रिलीज हो रही है। कंगना ने दावा किया था कि फिल्म में एक ही एक्शन सीक्वेंस है, जिसकी लागत 25 करोड़ रुपये है।

सात लुक्स थ्रिलर फिल्म को देंगे अलग पहचान

सात लुक्स थ्रिलर फिल्म को देंगे अलग पहचान

कंगना की फिल्म को लेकर कहा गया कि उनका किरदार एजेंट अग्नि में सात अलग-अलग लुक में दिखेगा। ये सभी लुक अपने अलग तरह के स्टंट और एक्शन सीक्वेंस के लिए जाने जाएंगे। फिल्म निर्माताओं की ओर से इसमें अच्छा खासा बजट इंवेस्ट किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+