कंगना ने कहा- अगर आप चोर हैं तो आप कांग्रेस को पसंद करेंगे और राष्ट्रवादी हैं तो BJP को सपोर्ट करेंगे
मुंबई। अपने बेबाक बयानों को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इसी कड़ी में कंगना ने कॉलममिस्ट राणा अयूब को लेकर पलटवार किया है। कंगना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने जीवन के चार नियमों को बारे में बताया है। पोस्ट करते हुए लिखा कि जीवन के चार नियम याद रखें। पहले ये कि फ्रॉड फ्रॉड को सपोर्ट करते हैं। दूसरा ये कि जिनको खुद पर भरोसा नहीं होता है वे कभी भी भगवान या किसी भी विश्वास में विश्वास नहीं करेंगे। अगर आप चोर हैं तो आप कांग्रेस को पसंद करेंगे और अगर आप सच्चे राष्ट्रवादी हैं तो आपका वोट बीजेपी को जाएगा।

Recommended Video
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया है कि राणा अय्यूब द्वारा क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से राहत कार्य के लिए जुटाए गए चंदे को लॉन्ड्री किया गया और निजी खर्चों के लिए इस्तेमाल किया गया। राणा ने धन की हेराफेरी के सभी आरोपों का खंडन किया है।

कंगना रनौत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल के जरिए भारतीय जनता पार्टी के लिए कई पोस्ट किये हैं। पोस्ट के जरिये वह उत्तर प्रदेश के निवासियों से चुनाव में योगी आदित्यनाथ को वोट देने के लिए कह रही हैं। बता दें कि जब से कंगना को पिछले साल ट्विटर पर प्रतिबंध लगाया तबसे वह इंस्टाग्राम के जरिये पोस्ट कर रही हैं। इससे पहले शनिवार को कंगना ने दीपिका पादुकोण की हालिया फिल्म 'गहराइयां' की आलोचना की थी।












Click it and Unblock the Notifications