'करण जौहर फिल्म से ज्यादा दूसरों की सेक्स लाइफ में रुचि लेते हैं...', कंगना रनौत ने फिर निकाला अपना गुस्सा

'करण जौहर फिल्म से ज्यादा दूसरों की सेक्स लाइफ में रुची लेते हैं...', कंगना ने फिर निकाला अपना गुस्सा

मुंबई, 10 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और फिल्म निर्माता करण जौहर की लड़ाई फिल्म इंडस्ट्री में बहुत मशहूर है। कंगना रनौत निर्देशक-निर्माता करण जौहर पर तंज कसते हुए कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। करण जौहर पर कंगना रनौत ने फिर से एक बार तंज किया है। कंगना रनौत ने इस बार करण जौहर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ''ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा'' को लेकर उनपर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर करण और निर्देशक अयान मुखर्जी पर उनकी फिल्म को लेकर खरी-खोटी सुनाई। कंगना ने कहा कि ब्रह्मास्त्र बनाने वाली टीम बिल्कुल भी क्रिएटिव नहीं है।

'करण जौहर को दूसरों की सेक्स लाइफ में...'

'करण जौहर को दूसरों की सेक्स लाइफ में...'

करण पर तंज कसते हुए कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ''करण जौहर जैसे लोगों से उनके बर्ताव और आचरण के लिए पूछताछ की जानी चाहिए...। करण जौहर को अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट की तुलना में दूसरों के सेक्स लाइफ में ज्यादा दिलचस्पी होती है। उन्होंने खुद कबूला है कि वह रिव्यू खरीदते हैं, सितारे और नकली स्टफ और टिकट खरीदते हैं।''

'ये सभी अचानक से पुजारी बन गए हैं...'

'ये सभी अचानक से पुजारी बन गए हैं...'

कंगना ने आगे लिखा, ''इस बार करण जौहर ने हिंदू धर्म और दक्षिण की लहर की सवारी करने की कोशिश की, ये सभी अचानक से पुजारी बन गए हैं और साउथ इंडिया के अभिनेताओं, लेखकों और निर्देशकों से अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए भीख मांग रहे हैं।''

कंगना ने आगे कहा, 'वे सब कुछ करेंगे लेकिन...'

कंगना ने आगे कहा, 'वे सब कुछ करेंगे लेकिन...'

कंगना रनौत ने आगे कहा, "वे सब कुछ करेंगे लेकिन अच्छे लेखक, निर्देशक, अभिनेता और अन्य प्रतिभाओं को किराए पर नहीं खरीद सकेंगे।' कंगना ने अपने एक अन्य इंस्टा स्टोरी में लिखा, ''ऐसा तब होता है जब आप झूठ बेचने की कोशिश करते हैं, करण जौहर अपने हर शो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर और अयान मूखर्जी को बेस्ट अभिनेता और डायरेक्टर कहने के लिए लोगों को मजबूर करते हैं।''

'इस फिल्म के डायरेक्टर ने कभी अच्छी फिल्म नहीं बनाई...'

'इस फिल्म के डायरेक्टर ने कभी अच्छी फिल्म नहीं बनाई...'

कंगना रनौत ने आगे कहा, ''करण का झूठ सुन-सुनकर लोगों को विश्वास होने लगा था। इस फिल्म के 600 करोड़ बजट के बारे में एक निर्देशक को और क्या समझ आता, जिसने अपने जीवन में कभी भी एक अच्छी फिल्म नहीं बनाई। भारत में फॉक्स स्टूडियो को इस फिल्म के लिए नुकसान उठाना पड़ा। कितने इन जोकरों की वजह से और स्टूडियो बंद हो जाएंगे।''

'जो अयान मुखर्जी को जीनियस कहते हैं उन्हें 'तुरंत जेल' में डालो...'

'जो अयान मुखर्जी को जीनियस कहते हैं उन्हें 'तुरंत जेल' में डालो...'

कंगना रनौत ने अयान मुखर्जी को 600 करोड़ रुपये बर्बाद करने के लिए भी आलोचना की। कंगना रनौत ने कहा, 'जो लोग अयान मुखर्जी को जीनियस कहते हैं उन्हें 'तुरंत जेल' में होना चाहिए।' ब्रह्मास्त्र में मुख्य भूमिकाओं में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और साउथ स्टार नागार्जुन भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+