OMG! ऑस्कर में गईं दीपिका तो कंगना रनौत ने बांधे तारीफों के पुल, कहा- 'कितनी सुंदर, देश को एक साथ लेकर...'
दीपिका पादुकोण Oscars 2023 में इस बार भारत की ओर से गईं एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस थीं, जो प्रेजेंटर के तौर पर अकैडेमी अवॉर्ड्स में शामिल हुई थीं। दीपिका की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

Kangana Ranaut on Deepika Padukone Oscars 2023: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 95 अकैडेमी अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर के तौर पर गई थीं। दीपिका के ऑस्कर में जाने को लेकर कंगना रनौत ने उनकी तारीफ की है। कंगना ने ट्वीट कर कहा है कि कितनी सुंदरता से दीपिका ने अपने नाजुक कंधों पर भारत को इतने बड़े मंच पर प्रतिनिधित्व किया है।

'दीपिका ने साबित कर दिया है कि भारतीय महिलाएं बेस्ट हैं...'
कंगना रनौत ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ''कितनी सुंदर बात है... दीपिका पादुकोण का पूरे देश को एक साथ लेकर खड़े होना। अपनी छवि, प्रतिष्ठा को उन नाजुक कंधों पर ले जाना और इतने शालीनता और आत्मविश्वास से बोलना आसान बात नहीं है। दीपिका इस बात की गवाही देती हैं कि भारतीय महिलाएं सर्वश्रेष्ठ हैं।'' कंगना रनौत ने ट्वीट के साथ एक हार्ट इमोजी भी बनाई।

कंगना की कई लोगों ने की तारीफ, तो कईयों ने किया ट्रोल
कई सालों में ये पहली बार है जब कंगना रनौत ने खुलकर दीपिका पादकोण की तारीफ की है। कंगना रनौत का ये अंदाज सभी को बहुत पसंद आ रहा है। हालांकि कई लोगों ने कंगना को ट्रोल भी किया है। कई लोगों ने कहा है कि कंगना गिरगिट की तरह रंग बदलते रहती हैं।
एक यूजर ने लिखा, ''क्या कंगना ने दीपिका पादुकोण की तारीफ की है, या मैं सुबह का कोई सपना देख रहा हूं।'' एक यूजर ने लिखा, ''कंगना को ऐसा तो नहीं लग रहा है कि दीपिका की तारीफ करने से वह उनके गुड बुक्स में आ जाएंगी।''
कंगना के सपोर्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा,''कहां हैं सो-कोल्ड जज? यह हमारी कंगना हैं जो हमेशा साथी सहयोगियों की सराहना करती है और दूसरों को विकास और अखंडता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करती हैं। आपको ढेर सारा प्यार कंगना।''

RRR फिल्म को भी कंगना रनौत ने दी बधाई
कंगना रनौत ने एसएस राजमौली की फिल्म RRR के ''नाटु नाटु'' गाने को ऑस्कर मिलने के लिए भी पूरी टीम को बधाई दी है। कंगना ने ट्वीट कर लिखा, '' पूरे भारत को बधाई...। एक ऐसी फिल्म जो भेदभाव के आधार पर, भारतीयों के सप्रेशन, टॉचर्र और हत्या को दिखाती है। इस फिल्म को विश्व मंच पर सराहा गया है। सिर्फ एक बंगाल के अकाल के दौरान मरने वालों की संख्या प्रलय के दौरान यहूदियों की मृत्यु से कहीं अधिक थी। धन्यवाद टीम आरआरआर।''












Click it and Unblock the Notifications