जब कंगना की बहन पर मनचले ने फेंका था 1 लीटर एसिड, रोंगटे खड़े कर देगी रंगोली की ये कहानी
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली एक एसिड अटैक सर्वाइवर हैं, जिन्होंने न केवल खुद भयानक स्थिति का सामना किया, बल्कि आज वे सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक अपनी कहानी भी पहुंचाती हैं।
मुंबई, 16 जून: एसिड अटैक सर्वाइवर की कहानी हमेशा दिल दहला देने वाली होती है। ऐसी ही एक कहानी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली की भी है, जिन पर 21 साल की छोटी उम्र में एक सिरफिरे ने एसिड फेंक दिया था। इसके बाद रंगोली की पूरी जिंदगी ही बदल गई। रंगोली की जिंदगी की ये कहानी आपकी आंखें नम कर देगी। कई बार कंगना रनौत ने अपनी बहन के साथ तस्वीरें साझा कर उनका दुख बताया है, तो कई दफा रंगोली ने खुद भी अपनी कहानी बयां की है।

लोगों से बात करना किया बंद
कंगना की बहन रंगोली पर 21 साल की उम्र में एसिड अटैक हुआ था। एशियानेट न्यूज की खबर के मुताबिक कंगना ने बताया कि इस घटना से रंगोली इतना डर गई थीं कि उन्होंने लोगों से बात तक करना बंद कर दिया था। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि रोंगटे खड़े कर देने वाले इस हादसे से उबरने के लिए रंगोली ने योग का सहारा लिया था। एसिड अटैक से रंगोली का आधा चेहरा, बायां कान, आंख और ब्रेस्ट तक झुलस गए थे।

एक लीटर तेजाब से झुलसी रंगोली
कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि जब रंगोली 21 साल की थी, तो एक मनचले ने उस पर एसिड फेंक दिया था। इससे रंगोली का आधा चेहरा झुलस गया था। एक आंख की रोशनी भी चली गई और बायां कान जख्मी हो गया। इसके साथ ही एक ब्रेस्ट भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। कंगना ने बताया कि रंगोली पर करीब एक लीटर तेजाब फेंका गया था।

छोड़कर चला गया एयरफोर्स ऑफिसर
कंगना ने बताया कि मुझे सबसे ज्यादा फिक्र रंगोली की मेंटल हेल्थ को लेकर थी। हादसे के बाद वो एक शब्द भी नहीं बोलती थी। बस चीजों को घूरती रहती थी। उसकी एक वायुसेना के ऑफिसर से सगाई हो गई थी। लेकिन जब उन्होंने एसिड अटैक के बाद रंगोली का चेहरा देखा तो वो उसे छोड़कर चला गया और वापस नहीं आया।

रंगोली ने बयां किया था दर्द
रंगोली ने भी अपनी दर्द भरी दास्तां बयां करते हुए ट्विटर पर लिखा था, 'मेरे ऊपर एसिड अटैक करने वाले शख्स का नाम है अविनाश शर्मा, मैं उन दिनों कॉलेज में थीं, जब एक लड़के ने मुझे प्रपोज किया था। मैं उसके लिए वैसी फीलिंग्स नहीं रखती थी इसलिए मैंने उसे इग्नोर करना शुरू कर दिया। लेकिन वो सबसे कहता फिरता था कि वो एक दिन मुझसे शादी करेगा।'

सिरफिरे ने ऐसे फेंका तेजाब
रंगोली ने बताया कि जब मेरे माता-पिता ने एक एयरफोर्स ऑफिसर से मेरी सगाई करवा दी तो वो मुझसे शादी करने की जिद पर अड़ गया। मैंने उसका विरोध किया तो उसने मुझ पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। मैंने इन धमकियों पर ध्यान नहीं दिया। मैंने ना ही पुलिस को बताया और ना ही अपने माता-पिता को। ये मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। उन्होंने बताया कि मैं एक पीजी में चार लड़कियों के साथ रहती थी। एक दिन एक लड़का आया और मेरे बारे में पूछने लगा। मैंने दरवाजा खोला तो वो एक भरा हुआ जग लेकर खड़ा था। इसके बाद एक सेकेंड में ही 'छपाक'.....












Click it and Unblock the Notifications