Lock Upp: 10 साल की उम्र में साइशा शिंदे का हुआ था यौन शोषण, Transwoman ने बयां किया दर्द

नई दिल्ली, 13 मार्च। तमाम विवादों और आलोचनाओं के बावजूद कंगना रनौत का शो 'लॉकअप' लोगों को मनोरंजित कर रहा है। ओटीटी के इस रिएलिटी शो में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। दरअसल एक टास्क के तहत कंटेस्टेंट साइशा शिंदे ने अपनी लाइफ का वो कड़वा सच बयां किया, जिसे सुनने के बाद हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। दरअसल साइशा ने कहा कि 'वो जब मात्र दस साल की थीं तो उनके किसी करीबी ने ही उनका यौन शोषण किया था।'

 साइशा शिंदे का हुआ था यौन शोषण

साइशा शिंदे का हुआ था यौन शोषण

आपको बता दें कि वीकेंड एपीसोड में साइशा और तहसीन पूनावाला दोनों को अपनी जगह बचाने के लिए अपनी लाइफ के राज खोलने थे। जिसके तहत साइशा ने अपनी लाइफ के इस दर्द को लोगों से बांटा। साइशा ने कहा कि 'उनके साथ गंदी हरकत करने वाला उनसे बस कुछ ही साल बड़ा था, जिस वक्त उनके साथ ये सब हुआ था, उस वक्त उन्हें समझ ही नहीं आया था कि उनके साथ कोई गंदी हरकत हो रही है या उन्हें किसी ने मोलेस्ट किया है'।

'शायद मैंने ही हिंट्स दिए होंगे उसे'

'शायद मैंने ही हिंट्स दिए होंगे उसे'

जब उनसे पूछा गया कि 'क्या उन्होंने अपने घर में उस व्यक्ति के बारे में किसी को बताया था।? तब साइशा ने कहा कि 'उन्हें ऐसा लगता है कि उन्होंने ही हिंट्स दिए होंगे उसे, ऐसे में अब जब ये बात सामने आ चुकी है तो जाहिर सी बात है उन्हें पता चल ही गया होगा।'

साइशा इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं..

साइशा इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं..

गौरतलब है कि साइशा को तहसीन पूनावाला ने शो में सेफ किया, हालांकि वो खुद शो से निष्कासित हो गए हैं। फिलहाल साइशा इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और लोगों ने उनकी हिम्मत की तारीफ की है और कहा है कि सच कहने की ताकत सब में नहीं होती है इसके लिए आप प्रशंसा की पात्र हैं।

कौन है साइशा शिंदे?

सायशा भारत के टॉप फेमस डिजाइनर्स में एक हैं, जिन्होंने मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ संधू जैसी मशहूर मॉडल्स और कई फिल्मी सितारों के कपड़े डिजाइन किए हैं। आपको बता दें कि साइशा एक ट्रांसवुमन हैं। इससे पहले वो डिजाइन स्‍वप्‍न‍िल श‍िंदे के रूप में जानी जाती थीं। साइशा ने अपनी पहचान को बड़ी ही हिम्मत के साथ लोगों के सामने रखा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपनी सच्चाई लोगों को बताई थी।

मैं पुरुषों की तरफ अट्रैक्ट हो रहा हूं...

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि ' फाइनली मैंने अपने सच को स्वीकार करने की हिम्मत जुटा ली है, मुझे कुछ सालों पहले ही एहसास हुआ कि मैं पुरुषों की तरफ अट्रैक्ट हो रहा हूं क्योंकि मैं एक गे हूं लेकिन मैंने 6 साल पहले ही अपने सच को अपनाया और अब मैं एक गे नही बल्कि एक ट्रांसवुमन हूं और ऐसा कहने में मुझे बिल्कुल भी परेशानी, झिझक और शर्म नहीं है।' साइशा की ये पो्स्ट बहुत वायरल हुई थी और लोगों ने उनकी हिम्मत की जमकर तारीफ की थी।

यहां देंखें- मिस ट्रांसक्वीन इंडिया नव्या सिंह ने साइशा शिंदे के लिए क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+