'थलाइवी' का हिंदी वर्जन आज से Netflix पर स्ट्रीम, फैंस के लिए खुशखबरी

नई दिल्ली, 25 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के फैंस के लिए खुशखबरी है। 10 सितंबर से सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब फिल्म 'थलाइवी' 25 सितंबर यानी आज से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग स्ट्रीम हो गई है, जिसके बाद अब इस फिल्म को लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी देखा जा सकता है। 'थलाइवी' को एएल विजय ने निर्देशित किया है, जो तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की जिंदगी पर बनी है।

सिनेमाघरों के बाद अब नेटफ्लिक्स पर 'थलाइवी'

सिनेमाघरों के बाद अब नेटफ्लिक्स पर 'थलाइवी'

थलाइवी को सिनेमाघरों में रिलीज के दो हफ्ते बाद फिल्म का हिंदी वर्जन 25 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में कंगना रनौत और अरविंद स्वामी लीड रोल में हैं। बता दें कि थलाइवी तमिल, तेलुगु सहित हिंदी वर्जन में रिलीज की गई थी। फिल्म के हिंदी वर्जन के राइट्स सिनेमाघरों को सिर्फ दो हफ्ते के दिए गए थे। वहीं तमिल और तेलुगु वर्जन के राइट्स 4 हफ्ते के लिए। इसलिए दो हफ्ते बाद ओटीटी पर तेलुगु और तमिल में भी रिलीज होगी।

Recommended Video

    Thalaivi Online Leaked: Kangana Ranaut की फिल्म 'Thalaivi' हुई Online Leak | वनइंडिया हिंदी
    जयललिता की भूमिका में कंगना

    जयललिता की भूमिका में कंगना

    इस फिल्म में कंगना रनौत ने जयललिता की भूमिका निभाई है। थलाइवी को फिल्म समीक्षकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। यह फिल्म जयललिता की बायोपिक है, जिसमें उनके एक एक्ट्रेस से लेकर राजनेता के पूरे सफर को दिखाया गया है। फिल्म में कंगना की एक्टिंग की जबरदस्त तारीफ मिली हैं। फिल्म को साउथ इंडिया में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

    साउथ इंडिया में फिल्म का अच्छा कलेक्शन

    साउथ इंडिया में फिल्म का अच्छा कलेक्शन

    वहीं कंगना रनौत ने भी इसकी घोषणा करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरीज का सहारा लिया और सभी से फिल्म देखने का अनुरोध किया। थलाइवी का पोस्टर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि नेटफ्लिक्स पर अब स्ट्रीमिंग... जाइये और देखिए। इसके अलावा फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने भी थलाइवी का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी जानकारी शेयर की है। हालांकि फिल्म ने हिंदी भाषी राज्यों में ज्यादा कमाई नहीं की, लेकिन साउथ इंडिया में इसका अच्छा कलेक्शन हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+