'लड़का मिल जाए शादी तो कल कर लूं' कंगना रनौत ने शादी को लेकर किया खुलासा, बताया क्यों नहीं बन रही बात
Kangana Ranaut Marriage Plans: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस लगातार अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' का जोर-शोर से प्रमोशन करने में बिजी हैं। इस बीच कंगना ने अपनी शादी के प्लान को लेकर बड़ा बयान दिया।
कंगना रनौत किसी भी मामले में बात करने से पीछे नहीं हटतीं। मशहूर टीवी शो 'आप की अदालत' में जब एक्ट्रेस से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आखिर किस वजह से वह अब तक कुंवारी हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि वह शादी करना चाहती हैं।

कंगना रनौत ने अपनी शादी के प्लान पर बात करते हुए कहा कि उनकी शादी बिना मतलब की बातों के कारण नहीं हो पा रही है। कंगना का मानना है कि लोग उनके बारे में ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं कि वह हमेशा सबसे लड़ती रहती हैं जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है।
कंगना रनौत ने कहा कि, 'मैं तो खुद शादी करना चाहती हूं लेकिन लोग मेरे बारे में अफवाहें फैला रहे हैं कि मैं लड़ाई करती हूं। ऐसा कुछ नहीं यार जो मुझे बिना मतलब में परेशान करेगा, मैं भी उसे छोडूंगी नहीं चाहे वो कोई भी हो। अगर मुझे लड़का मिल जाए शादी तो मैं कल ही कर लूं।'
कंगना रनौत ने आगे कहा कि, 'ऐसा नहीं है मैं शादी नहीं करना चाहती। मेरे माता-पिता भी चाहते हैं कि मेरी जिंदगी में कोई हो और मेरी शादी हो जाए। मेरे प्यारे-प्यारे बच्चों हो, लेकिन अब मैं क्या ही बोलूं।' हालांकि कंगना ने इस पर कोई बयान नहीं दिया कि वह कब शादी करेंगी।
कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो, तो जल्द ही वह अपनी अगली फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी। ये फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। देखना होगा कि कंगना की इस फिल्म को फैंस कैसा रिस्पॉन्स देंगे।
ये भी पढ़ें: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री स्कैंडल पर Kangana Ranaut ने तोड़ी चुप्पी, आइटम सांग पर भी कहा बहुत कुछ!












Click it and Unblock the Notifications