'कंगना रनौत की मानसिक हालत ठीक नहीं', ऋतिक रोशन ने सरेआम Kangana को किया था बदनाम और फिर जो हुआ...
Kangana Ranaut and Hrithik Roshan: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुए थप्पड़ कांड के बाद से हर तरफ एक्ट्रेस को लेकर ही चर्चा हो रही है। इसी बीच कई लोगों ने जहां इस मामले में कंगना का सपोर्ट किया है वहीं कुछ लोग एक्ट्रेस का मजाक उड़ाते भी नजर आ रहे हैं।
विवादास्पद बयानों के लिए मशहूर हैं कंगना रनौत
कंगना रनौत न सिर्फ अच्छी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं बल्कि वह अपने विवादास्पद बयानों के लिए भी काफी मशहूर हैं। कंगना रनौत ने हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री से राजनीति में एंट्री की है और वह बीजेपी की टिकट पर हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीत भी गई है।

कंगना रनौत-ऋतिक रोशन का विवाद
आपको बता दें कि कंगना रनौत देश-विदेश के हर मुद्दे पर अपनी बात सबके सामने रखती नजर आती हैं। कंगना रनौत अपनी बयानबाजी के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक समय पर 'काइट्स' और 'कृष-3' जैसी फिल्मों में एकसाथ काम कर चुके बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस कंगना रनौत की कथित प्रेम कहानी की भी खूब चर्चा हुई थी। लेकिन उसके बाद अचानक ही दोनों के बीच में विवाद शुरू हो गया था।
ऋतिक ने कंगना को फिल्म से निकाल दिया था
जनवरी 2016 में कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच झगड़े की शुरुआत हुई थी। कहा जा रहा था कि फिल्म 'आशिकी-3' के मेकर्स चाहते थे कि इस फिल्म में कंगना रनौत और ऋतिक रोशन एकसाथ काम करें। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन के कहने पर कंगना रनौत को इस फिल्म से निकाल दिया गया था। इसके बाद मीडिया में हलचल हो गई कि कंगना और ऋतिक के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है।
कंगना और ऋतिक के अफेयर की चर्चा
आपको बता दें कि फिल्म 'कृष-3' की शूटिंग के समय चारों तरफ ये बात फैली हुई थी कि कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच अफेयर चल रहा है। हालांकि ऋतिक रोशन शादीशुदा थे और उन्होंने इस बात को लेकर कभी कोई टिप्पणी नहीं की। वहीं नए प्रोजेक्ट से कंगना को बाहर कर देने के बाद एक इंटरव्यू में कंगना ने ऋतिक को सिली एक्स कहकर पुकारा था।
ऋतिक ने कंगना को भेजा था लीगल नोटिस
कंगना ने मीडिया के सामने कहा था- पूर्व बॉयफ्रेंड बहुत सारी मूर्खतापूर्ण चीजें करते हैं, ताकि उन्हें अटेंशन मिल सके, लेकिन वह इन सबसे बाहर निकल चुकी हैं। कंगना के इस इंटरव्यू के तुरंत बाद ही ऋतिक रोशन ने एक ट्वीट किया और लिखा था- मेरी पोप से रोमांस करने की संभावना किसी भी शानदार महिला से ज्यादा है। इस इंटरव्यू के बाद बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने कंगना रनौत को एक लीगल नोटिस भी भेजा था।
ऋतिक रोशन ने कंगना से माफी मांगने के लिए कहा था
इस लीगल नोटिस में ऋतिक रोशन ने कंगना रनौत से मांग की थी कि वह अपने अफेयर के दावे पर सबके सामने माफी मांगें। हालांकि कंगना ने साफ तौर पर माफी मांगने से इनकार कर दिया था क्योंकि उनका कहना था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। ऐसे में दोनों के बीच का विवाद धीरे धीरे बढ़ता चला गया।
ऋतिक ने कंगना पर लगाए थे ये ऐसे आरोप
ऋतिक रोशन के लीगल नोटिस में लिखा गया था कि कंगना ने उन्हें परेशना करने के लिए बहुत सारे ईमेल भेजे थे। हालांकि ऋतिक ने इन मेल्स को लंबे समय तक इग्नोर किया था और किसी भी मेल का कोई रिप्लाई नहीं किया था। हालांकि कंगना रनौत ने ऋतिक के इन आरोपों को खारिज कर दिया था और मीडिया के सामने बताया था कि ऋतिक रोशन ने उनसे बात करने के लिए एक अलग ईमेल आईडी बनाई थी।

ऋतिक रोशन ने कहा था- कंगना की मानसिक हालत ठीक नहीं है
इसके बाद कंगना रनौत ने भी एक लीगल नोटिस अपने कथित बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन को भेजा था। इस नोटिस में लिखा गया था कि ऋतिक ने नई मेल आईडी इसलिए बनाई थी, ताकि सुजैन से तलाक के प्रॉसेस पर कोई असर न पड़े। कंगना ने नोटिस में ये भी बताया था कि वह मेल आईडी उन्हें खुद ऋतिक रोशन ने ही दी थी।
कंगना ने ऋतिक रोशन पर लगाया आरोप
दोनों के बीच का विवाद तब और ज्यादा बढ़ गया जब ऋतिक रोशन ने अपने लीगल नोटिस में कंगना रनौत के मानसिक रूप से बीमार होने का आरोप लगाया था। ऋतिक रोशन ने साफ लिखा था- कंगना को अपने मेंटल हेल्थ चेक कराना चाहिए। उनकी हालत खराब है। इस पर कंगना ने कैमरे के सामने कहा था कि ऋतिक रोशन खुद मानसिक समस्याओं के शिकार हैं। वह किसी को दुख पहुंचाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications