मां की दोस्त संग संबंध बनाने वाले शिवम को कंगना ने किया Kiss, वीडियो वायरल
नई दिल्ली, 18 मई। बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म 'धाकड़' को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। कंगना अक्सर अपने जुदा अंदाज से लोगों को सरप्राइज कर देती हैं। उनकी बेबाकी और बिंदासपन से हर कई वाकिफ है लेकिन कभी-कभी वो ऐसे चौंकाने वाले काम करती हैं, जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं।

शिवम को कंगना ने किया Kiss
ऐसा ही एक हैरान कर देना वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल वायरल वीडियो किसी पार्टी का है, जिसमें वो उनके शो लॉकअप के कंटेस्टेंट शिवम शर्मा पर इस कदर मोहित हो जाती हैं, कि सबके सामने Kiss कर देती हैं। कंगना की इस हरकत से शिवम भी हैरान रह जाते हैं, उनका रिएक्शन देखने लायक होता है।

शिवम ने मां की दोस्त के साथ संबंध बनाए थे
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि ये वो ही शिवम शर्मा हैं, जिन्होंने लॉकअप शो में ये कहकर सनसनी फैला दी थी कि उन्होंने एक बार अपनी मां की दोस्त के साथ संबंध बनाए थे।
उनकी मां की दोस्त तलाकशुदा थी
शिवम ने सबके सामने इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि उनकी मां की दोस्त तलाकशुदा थी और वो उनकी बस मदद करना चाहते थे। वो उनको पसंद करती थी, वो उन्हें भाभी कहकर बुलाते थे, वो अक्सर पास्ता लेकर उनके घर जाते थे और मां की दोस्त संग कुछ मोहक पल व्यतीत करते थे।

'स्प्लिट्सविला' 13 शो से मिली पहचान
आपको बता दें कि शिवम शर्मा जाने-माने मॉडल और टीवी कलाकार हैं। मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले शिवम ने साल 2015 में 'दिल को आज फिर जीने की तमन्ना है' सीरियल से अपना टीवी डेब्यू किया था लेकिन उन्हें पहचान हासिल हुई 'स्प्लिट्सविला' 13 शो से, वो बहुत अच्छे शायर भी हैं और उनके कई शायरी के वीडियो भी सोशल मीडिया पर पॉपुलर हैं। फिलहाल सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में से एक शिवम शर्मा तो अपने किस वाले वीडियो को लेकर इस वक्त इंटरनेट पर छाए हुए हैं।
फिल्म 'धाकड़' की वजह से चर्चा में कंगना
कुछ लोगों ने इस बात के लिए कंगना की तारीफ की है औ कहा है कि वाकई आप काफी धाकड़ हैं तो वहीं किस मिलने की वजह से लोगों ने शिवम को लकी मैन करार दे दिया है।
फिल्म धाकड़ 20 मई को रिलीज होगी
गौरतलब है कि फिल्म धाकड़ 20 मई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी अहम रोल में हैं। फिल्म के निर्देशक Razneesh Razy Ghai हैं।












Click it and Unblock the Notifications