करण जौहर की आलोचना करने वाली कंगना के बदले तेवर, फिल्म 'शेरशाह' की तारीफ में कह डाली ये बात

करण जौहर की आलोचना करने वाली कंगना के बदले तेवर, फिल्म 'शेरशाह' की तारीफ में कह डाली ये बात

मुंबई, 26 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा फिल्म निर्माता और डायरेक्टर करण जौहर की आलोचना की है। धर्मा प्रोडक्शन के तहत करण जौहर द्वारा बनाई गई फिल्म 'शेरशाह' को देखने के बाद कंगना रनौत के तेवर बदले हैं। कंगना रनौत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर करण जौहर की फिल्म 'शेरशाह' की तारीफ की है। फिल्म शेरशाह कारगिल युद्ध हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा के ऊपर आधारित फिल्म है। कैप्टन विक्रम बत्रा कारगिल जंग के दौरान 7 जुलाई 1999 को शहीद हो गए थे।

Recommended Video

    Kangana Ranaut को पंसद आई Karan Johar के प्रोडक्शन में बनी 'Shershaah'| वनइंडिया हिंदी
    विक्रम बत्रा ने को लेकर कंगना ने कही ये बात

    विक्रम बत्रा ने को लेकर कंगना ने कही ये बात

    कंगना रनौत ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में कंगना ने कैप्टन विक्रम बत्रा के बारे में पोस्ट की थी और दूसरी फिल्म को लेकर कंगना ने पोस्ट की है। कंगना ने पोस्ट कर लिखा, ''नेशनल हीरो विक्रम बत्रा पालमपुर के एक हिमाचली लड़के थे। जो बहुत ही मशहूर और सबसे प्यारे सैनिक थे। जब विक्रम बत्रा के निधन की खबर आई तो हिमाचल में ये खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। विक्रम बत्रा की यादें हमारे दिलों में आज भी ताजा है। मैं उस वक्त बच्ची थी, एक बच्ची के रूप में इस खबर ने कई दिनों तक मुझे परेशान किया।''

    फिल्म 'शेरशाह' की तारीफ में कंगना रनौत ने कही ये बात

    फिल्म 'शेरशाह' की तारीफ में कंगना रनौत ने कही ये बात

    कंगना रनौत ने दूसरी फोटो में फिल्म 'शेरशाह' के अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फोटो शेयर की है। कंगना ने इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ''सिद्धार्थ मल्होत्रा आपने क्या शानदार श्रद्धांजलि दी है। इसके लिए पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। यह एक बड़ी जिम्मेदारी थी और आप सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।'' बता दें कि इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनाई गई है। फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। वहीं फिल्म को विष्णु वर्धन द्वारा निर्देशित किया गया है।

    कंगना ने हमेशा की है करण जौहर की आलोचना

    कंगना ने हमेशा की है करण जौहर की आलोचना

    यूं तो कंगना रनौत ने हमेशा ही करण जौहर की आलोचना की है। कंगना ने कुछ साल पहले ''कॉफी विद करण'' के एक एपिसोड में करण जौहर पर नेपोटिज्म का ठेकेदार कहा था। सुशांत की मौत के वक्त भी कंगना रनौत ने करण जौहर की आलोचना की थी। ऐसे में जैसे ही कंगना ने शेरशाह की पूरी फिल्म को बधाई दी ,फैंस के दिमाग में करण जौहर का नाम सामने आ गया।

    इमोशन से भरी है फिल्म शेरशाह

    इमोशन से भरी है फिल्म शेरशाह

    फिल्म शेरशाह दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इमोशन से भरी इस फिल्म में कैप्टन विक्रम बत्रा की लव लाइफ से लेकर कारगिल जंग में शहीद होने तक की पूरी कहानी दिखाई गई है। फिल्म के गाने भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किए जा रहे हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने विक्रम बत्रा का किरदार निभाया है। वहीं विक्रम बत्रा की गर्लफ्रेंड डिंपल का किरदार कियारा अडवाणी ने निभाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+