'मैं ड्रग एडिक्ट हूं' पुराने बयान से पलटीं कंगना रनौत, अब एक्ट्रेस ने दी सफाई, जानिए क्या कहा
Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और राजनेता कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उनका एक बयान काफी चर्चा में हैं जिसमें उन्होंने खुद को ड्रग एडिक्ट बताया लेकिन अब एक्ट्रेस इससे मुकर गईं।
कंगना रनौत ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि जब वह महज 17 साल की थी तो एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए घर से भागी थीं। कुछ सालों बाद जब वह एक्ट्रेस बन गईं तो ड्रग एडिक्ट बन गईं। लेकिन लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में कंगना अपने इस बयान से पलट गईं।

जब कंगना रनौत से ड्रग एडिक्शन को लेकर सवाल पूछा गया तो एक्ट्रेस ने इससे साफ इंकार कर दिया। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने ऐसा कभी नहीं कहा कि मैं ड्रग एडिक्ट हूं।' इसके बाद जब कंगना को बताया गया कि उन्होंने खुद ऐसा बयान दिया था, तो एक्ट्रेस ने कहा कि ड्रग का इस्तेमाल उन्होंने मेथड एक्टिंग के लिए किया था।
कंगना रनौत ने अपने ड्रग एडिक्ट बयान पर सफाई देते हुए कहा कि, 'क्या होता है ना जब आप अपने परिवार में होते हैं, तो फैमिली आपको प्रोटेक्ट करती है। लेकिन जब आप पूरी तरह से फ्री हो जाते हैं, तो आप दुनिया एक्सप्लोर करने लगते हैं। हम समझने की कोशिश करते हैं कि क्या मामला है। अगर आप फ्री स्प्रिटेड हैं, तो आप हर गलत चीज की तरफ आकर्षित होते हैं।'
कंगना रनौत ने आगे बताया कि फिल्म गैंगस्टर में उन्होंने एक शराबी की भूमिका निभाई थी। वहीं फिल्म फैशन में उनका किरदार कोकीन एडिक्ट था जो कि सड़कों पर पड़ी मिली थी। उस किरदार को समझने की और खुद को ढालने के लिए उन्होंने ड्रग लिए थे। लेकिन खुद को कभी इसका आदि होने नहीं दिया।
कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो, जल्द ही एक्ट्रेस की फिल्म इमरजेंसी रिलीज होने वाली है। वह लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इस फिल्म में कंगना भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और मिलिंद सोमन जैसे एक्टर्स लीड रोल निभाएंगे। बता दें कि, फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं।
ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut: AAP ने बीजेपी से की कंगना को निष्कासित करने की मांग












Click it and Unblock the Notifications