सिद्धू मूसे वाला की दर्दनाक हत्या पर कंगना ने जताया दु:ख, कानून व्यवस्था को ठहराया जिम्मेदार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सिद्धू की मौत पर दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

मुंबई, 30 मई : पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सिद्धू की मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। सभी लोग शॉक में हैं। उनके चाहने वाले हों, या सेलेब्स हर कोई उनके लिए सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिख रहा है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी सिद्धू की मौत पर दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सिंगर की मौत पर अफसोस जताया है। साथ ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल भी खड़े किए हैं। कंगना ने कहा, ‘पंजाब के जाने माने चेहरे सिद्धू मूसेवाले को गोलियों से छलनी कर उनकी हत्या कर दी गई है। ये बहुत दुखद घटना है।'

Recommended Video

    Sidhu Moose wala Murder: सिद्धू मूसेवाला का देखिए Stunt Video | वनइंडिया हिंदी
    कंगना ने दिखाया गुस्सा

    कंगना ने दिखाया गुस्सा

    कंगना ने आगे लिखा कि ये घटना पंजाब की कानून व्यवस्था को स्पष्ट रूप से दिखाती है। हर मुद्दे पर अपनी बात को बेबाकी से रखने वाली कंगना ने खुले तौर पर पंजाब सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सिंगर की हत्या के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए अपना गुस्सा दिखाया है।

    30-40 बार हुई थी फायरिंग

    30-40 बार हुई थी फायरिंग

    आपको बताते चलें कि सिद्धू मूसेवाला की 10 लोगों ने मिलकर हत्या की थी। जब के कार चला रहे थे तो उनपर 30-40 बार फायरिंग की गई थी। घटना के दौरान उनके साथ मौजूद दो अन्य लोगों पर भी हमला हुआ था, जो इस हमले में बुरी तरह से घायल हो गए थे। मूसेवाला की हत्या की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। ऐसे में सवाल ये भी उठता है कि 2 कमांडो सिक्योरिटी होने के बावजूद भी सिद्धू मूसेवाला उन्हें साथ क्यों नहीं ले गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+