राजनीति में कदम रखने के बाद Kangana Ranaut ने खरीदी नई कार, करोड़ों में है कीमत, फैंस क्यों कर रहे ट्रोल?
Kangana Ranaut New Car: बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत ने जब राजनीति में कदम रखा है वह लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी ने उनको टिकट दिया है। इस बीच एक्ट्रेस ने एक नई कार खरीदी है जिसमें वह रविवार को घूमते हुए नजर आईं।
कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी नई लग्जरी गाड़ी में घूमती हुई दिखाई दीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना ने नई मर्सिडीज मेबैक खरीदी है। जैसे ही एक्ट्रेस सैलून बाहर निकलती हैं तो उनकी नई कार के साथ पैपराजी ने एक्ट्रेस की कई सारी तस्वीरें क्लिक की।

कंगना रनौत को इस वायरल वीडियो में खूब सारे पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वह अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो जाती हैं। बता दें कि, अभिनेत्री के पास पहले से ही मर्सिडीज मेबैक एस680 है। ये उन्होंने दूसरी मेबैक मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस खरीदी है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने जो नई कार ली है, उसकी कीमत 2.96 करोड़ है।
सोशल मीडिया पर कंगना रनौत की नई कार के साथ वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। राजनीति में कदम रखे उन्हें कुछ ही दिन हुए हैं ऐसे में एक्ट्रेस का नई कार खरीदना फैंस को रास नहीं आ रहा है और वह लगातार एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'कोई फिल्म तो करती नहीं कार कैसे ले ली।' एक ने लिखा, 'अभी तो बीजेपी ज्वाइन की है और कार भी ले ली।' अन्य यूजर ने लिखा, 'लगता है मोदी जी ने गिफ्ट की होगी।'
कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें पिछले साल फिल्म तेजस में देखा गया था। हालांकि ये फिल्म कुछ कमाल नहीं कर पाई। अब वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगे। जिसमें एक्ट्रेस भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन कंगना खुद कर रही हैं। फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन जैसे सितारे भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।












Click it and Unblock the Notifications