'BJP सांसद कंगना रनौत का दिमाग बिगड़ गया है', बाबा रामदेव ने एक्ट्रेस की 'जवानी' पर कही ऐसी बात, अब मचा हंगामा
Kangana Ranaut and Baba Ramdev: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी की सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने Gen Z को लेकर ऐसा बयान दिया था, जिस पर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक खूब चर्चा हुई थी। कंगना रनौत ने विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं और खासतौर पर Gen Z की भाषा और बर्ताव पर सवाल उठाते हुए उन्हें 'गटर जेनरेशन' तक कह दिया था। अब योग गुरु बाबा रामदेव ने कंगना के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।
बाबा रामदेव ने कंगना को कहा बिगड़े दिमाग वाली
बाबा रामदेव ने युवाओं को 'गटर-पटर' कहे जाने को गलत बताते हुए इसे बिगड़े हुए दिमाग की निशानी करार दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने कंगना रनौत के बयान को लेकर उनकी योग्यता, बचपन और जवानी पर भी तीखी टिप्पणी की है। बाबा रामदेव ने ये भी कहा कि बीजेपी को अपनी सांसद के इस तरह के बयान पर संज्ञान लेना चाहिए।

कंगना रनौत के बयान पर क्या बोले बाबा रामदेव?
-कंगना रनौत के Gen Z वाले बयान के बारे में पूछे जाने पर बाबा रामदेव ने एक इंटरव्यू में कहा कि किसी भी देश के युवाओं को इस तरह के शब्दों से संबोधित करना सही नहीं है। उन्होंने कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी योग्यता क्या है, उनका बचपन और जवानी कैसी रही और पहले के उनके कारनामे कैसे रहे हैं, इस पर वह बात नहीं करना चाहते हैं।
-बाबा रामदेव ने आगे कहा कि देश की यंग जेनरेशन, खास तौर पर Gen Z को 'गटर-पटर' कहना बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। उन्होंने इसे गलत बताते हुए कहा कि कंगना की पार्टी के लोगों को भी इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए।
'मेरे योग की तारीफ करने से उनके गुनाह खत्म नहीं हो जाते'
-इंटरव्यू के दौरान जब बाबा रामदेव को बताया गया कि कंगना रनौत उनके योग की प्रशंसक रही हैं, तो उन्होंने इस पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई उनके योग या उनकी तारीफ करता है, तो इसका मतलब ये नहीं कि वह उस व्यक्ति की गलतियों पर पर्दा डाल देंगे।
-बाबा रामदेव ने युवाओं का बचाव करते हुए कहा कि युवा किसी एक जाति या समुदाय से नहीं आते। देश के युवाओं में हर वर्ग के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि युवा आज देश की एक बड़ी ताकत हैं और उनकी भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
कंगना रनौत ने Gen Z को क्यों कहा था 'गटर जेनरेशन'?
-दरअसल नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर Gen Z को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान युवाओं की भाषा और कथित बर्ताव पर नाराजगी जाहिर की थी।
-कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में कहा था कि Gen Z के विरोध प्रदर्शनों के वीडियो देखकर उन्हें घिन आती है। उन्होंने युवाओं की भाषा को बेहद आपत्तिजनक बताते हुए इस पीढ़ी को 'गटर जेनरेशन' तक कह दिया था। कंगना ने ये भी आरोप लगाया था कि इस पीढ़ी के कुछ युवाओं के पास सिस्टम को देने के लिए कुछ नहीं है।
कंगना रनौत ने अपने बयान का किया था बचाव
-बयान पर विवाद बढ़ने के बावजूद कंगना रनौत ने अपने शब्दों का बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि कुछ Gen Z युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां को लेकर कथित तौर पर बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। कंगना ने सवाल उठाया था कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को किस आधार पर छात्र या प्रदर्शनकारी कहा जा सकता है।
-कंगना ने अपने पोस्ट में Gen Z की पढ़ाई, लाइफस्टाइल और निजी पसंद को लेकर भी कई तीखी टिप्पणियां की थीं। उनके इसी बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई थी और अब बाबा रामदेव की प्रतिक्रिया ने इस विवाद को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
