'जरा सी भी शर्म नहीं', Nora Fatehi के गाने पर भड़कीं BJP सांसद कंगना रनौत, खुलेआम कही ऐसी बात

Kangana Ranaut: इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में नोरा फतेही (Nora Fatehi) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) के गाने 'सरकी चुनरिया' को लेकर जबरदस्त विवाद छिड़ा हुआ है। कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' से जुड़े इस गाने पर अश्लीलता के आरोप इतने बढ़ गए कि इसका हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटाना पड़ा।

नोरा फतेही के गाने को लेकर भड़कीं कंगना रनौत
गाने के बोल और प्रस्तुति को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त आलोचना हो रही है। ऐसे में अब इस विवाद पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का भी तीखा रिएक्शन सामने आया है।

Kangana Ranaut

कंगना रनौत का बड़ा बयान- ये सस्ता पीआर स्टंट है

संसद के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान कंगना रनौत ने इस गाने पर खुलकर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- अश्लीलता और सस्ती पब्लिसिटी के लिए बॉलीवुड अब सारी सीमाएं पार कर चुका है। पूरा देश ऐसे कंटेंट की आलोचना कर रहा है लेकिन मेकर्स को जैसे कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा। उनमें जरा सी भी शर्म नहीं।

'समाज और संस्कृति पर नकारात्मक असर'

-कंगना रनौत ने ये भी कहा कि ऐसे गानों के जरिए सिर्फ अटेंशन पाने की कोशिश की जा रही है। कंगना रनौत ने इस मुद्दे पर सख्ती की मांग करते हुए कहा कि ऐसे गानों का समाज और संस्कृति पर नकारात्मक असर पड़ता है।

-कंगना रनौत ने कहा- आज के समय में परिवार के साथ बैठकर टीवी देखना तक मुश्किल होता जा रहा है। बॉलीवुड पर अब कड़ी लगाम लगाने की जरूरत है नहीं तो बहुत कुछ बिगड़ जाएगा। हालांकि उन्होंने ये भी माना कि इस तरह के गाने पहले भी बनते रहे हैं लेकिन अब इनकी संख्या और बोल्डनेस ज्यादा बढ़ गई है।

गीतकार ने झाड़ा पल्ला, डायरेक्टर पर लगाया आरोप

इस विवाद के बीच गाने के लिरिसिस्ट रकीब आलम (Raqueeb Alam) भी ट्रोलिंग के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने सफाई देते हुए कहा है कि गाने के मूल बोल कन्नड़ भाषा में डायरेक्टर प्रेम ने लिखे थे। उन्होंने केवल उसका हिंदी अनुवाद किया है। शुरुआत में उन्होंने ऐसे गाने को लिखने से मना भी किया था।

'मुझे शर्मिंदगी महसूस हो रही है'

रकीब आलम ने ये भी स्वीकार किया कि इस गाने को लेकर उन्हें अब शर्मिंदगी महसूस हो रही है। उन्होंने बताया कि गाने में इस्तेमाल किए गए कई विवादित शब्द पहले से ही ओरिजिनल वर्जन में मौजूद थे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि गाने की थीम एक शराब की बोतल के इर्द-गिर्द है। अब मेकर्स ने उनसे क्लीन लिरिक्स के साथ नया वर्जन लिखने को कहा है।

'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार ने लगाया बैन

-वहीं गाने 'सरके चुनरिया' को लेकर अब सरकार ने भी बड़ा फैसला लिया है। आज यानी 18 मार्च 2026 (बुधवार) को लोकसभा में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साफ तौर पर इस गाने पर प्रतिबंध लगाए जाने की पुष्टि कर दी है।

-अश्विनी वैष्णव ने कहा है- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जरूरी है लेकिन ये पूरी तरह से निरंकुश नहीं हो सकती। इसे समाज और संस्कृति के दायरे में रहकर ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

क्या है गाने से जुड़ा पूरा विवाद?

-सरके सरके चुनर तेरी गाने के लिरिक्स पर अश्लीलता के आरोप लगे हैं। इस गाने को लेकर फिलहाल सोशल मीडिया पर जबरदस्त आलोचना हो रही है। ऐसे में गाने का हिंदी वर्जन सोशल मीडिया से हटा दिया गया है। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर नई बहस भी छिड़ गई है।

-ये मामला संसद में उठ चुका है और सरकार ने इस अश्लील सॉन्ग पर बैन भी लगा दिया है। कई संगठनों ने इस पर पहले ही कार्रवाई की मांग की थी।

-सरकार का ये कदम मनोरंजन जगत में कंटेंट रेगुलेशन और सांस्कृतिक संवेदनशीलता को लेकर एक बड़ा मैसेज माना जा रहा है। अब ये देखना अहम होगा कि भविष्य में ऐसे कंटेंट पर किस तरह की सख्ती देखने को मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+