फिल्म '12वीं फेल' की फैन हुईं कंगना रनौत, इरफान खान से कर दी विक्रांत मैसी की तुलना, कह दी ये बड़ी बात

Kangana Ranaut On Vikrant Massey 12th Fail: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। विक्रांत मैसी की साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म '12वीं फेल' को दर्शकों से काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला है। सिर्फ इतना ही नहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार कलेक्शन किया है।

कंगना रनौत ने फिल्म की जमकर की तारीफ
फिल्म में विक्रांत मैसी की एक्टिंग को देखकर आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स तक उनके अभिय के मुरीद हो गए हैं। लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी अब फिल्म '12वीं फेल' और विक्रांत मैसी की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। कंगना ने तो विक्रांत की तुलना दिवंगत एक्टर इरफान खान से भी कर दी है।

Vikrant Massey

कंगना रनौत ने इंस्टा स्टोरी पर लिखी ऐसी बात
कंगना रनौत ने फिल्म '12वीं फेल' में विक्रांत मैसी की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है- क्या शानदार फिल्म है। एक हिंदी मीडियम से होने के नाते मैं एक रूरल गांव से हूं। अपने स्कूल के सालों में मैं बिना रिजर्वेशन के एंट्रेंस एग्जाम के लिए जनरल कास्ट की स्टूडेंट होने के नाते, पूरी फिल्म में रो रही थी। उफ्फ... एक फ्लाइट में इतना कभी नहीं रोई, मेरे को-पैसेंजर मुझसे चिंतित नजरें चुरा रहे थे, मैं शर्मिंदा हूं।

इरफान खान से विक्रांत मैसी की हुई तुलना
एक दूसरी इंस्टा स्टोरी में कंगना रनौत ने लिखा है- विधु सर ने एक बार फिर मेरा दिल जीत लिया है। विक्रांत मैसी अमेजिंग से भी परे हैं। अपने आने वाले वर्षों में वह बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर इरफान खान साहब की कमी को पूरा कर सकते हैं... डियर आपकी प्रतिभा को सलाम।

'12वीं फेल' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
आपको बता दें कि विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' ने कमाल कर दिखाया है। ये एक लो बजट फिल्म है जिसे सिर्फ 20 करोड़ रुपये में बनाया गया था। लेकिन इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 66 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी ये फिल्म शानदार चल रही है। आपको बता दें कि ये फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+