'खुद को अप्सरा और मुझे विश्वामित्र...' कंगना रनौत ने किस Ex ब्वॉयफ्रेंड को कही ये बात? 'ईमेल' पर मचा बवाल

Kangana Ranaut Statement: कंगना रनौत इन दिनों जबरदस्त सुर्खियो में हैं। मंडी सीट से जीतने के बाद उनके फैंस में खुशी की लहर है। वहीं चंडीगढ़ में हुए थप्पड़ मामले ने हर किसी को हैरान करके रख दिया था। इस बीच कंगना के सपोर्ट में कई लोग उतरे थे। एक्ट्रेस अपने बेबाक बयानों को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में चलिये बात करते हैं उनके उस बयान की, जो उन्होंने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को लेकर दिया था।

कंगन रनौत ने हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरी हैं। एक्ट्रेस हर बात को लेकर हमेशा से ही बड़ी बेबाक रही हैं। फिर चाहे किसी बयानबाजी की बात हो या फिर आरोप प्रत्यारोपों की बात। कंगना रनौत ने शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन को भी डेट किया है। मगर टूटने के साथ ही ये रिश्ता काफी कड़वाहट वाला बन गया था।

Kangana Ranaut ex boyfriend

रिश्ता टूटने के बाद शेखर सुमन ने कंगना को अपने बेटे के प्रति अब्यूसिव बताया था। वहीं उन्हें काला जादू करने वाली का भी टैग मिला। ये तो रही अध्ययन सुमन की बात, मगर कंगना का रिश्ता एक और मशहूर एक्टर संग काफी कड़वाहट भरा रहा। इस एक्टर को लेकर कंगना रनौत ने आप की अदालत से बातचीत में ये तक कह दिया था कि उन्होंने खुद को तो अप्सरा और मुझे विश्वामित्र बता दिया।

ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि इंडस्ट्री के सुपर हॉट ऋतिक रोशन हैं। जी हां! साल 2014 का समय था, जब खबरों के मुताबिक कंगना रनौत ने ऋतिक को 1439 मेल भेजे थे। इसके बाद आप की अदालत में कंगना से इस बारे में सवाल हुए तो उन्होंने कहा कि ऋतिक ने ये मेल खुद को मेरे अकाउंट से भेजे थे।

कंगना के मुताबिक साल 2014 तक दोनों का रिलेशन एकदम खत्म हो गया था। ऐसे में ऋतिक ने ये सब ये दिखाने के लिए किया कि कंगना को उनकी बहुत याद सता रही है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें दो सालों के बाद याद आया कि उन्हें 1000 मेल आए थे। आपने तो खुद को अप्सरा और मुझे विश्वामित्र बता दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+