जब कंगना ने युवाओं को दी सेक्स करने की सलाह, बोलीं थीं- पैरेंट्स को भी करना चाहिए सहयोग
मुंबई, 23 मार्च: कंगना रनौत आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। कंगना बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। कंगना के नाम पर कई हिट फिल्में तो हैं ही, उनके नाम विवादों की भी लंबी सीरीज है। सिनेमा के साथ-साथ हिन्दुत्व, राजनीति, सेक्स, नेपोटिज्म जैसे हर मुद्दे पर वो बात करती रहती हैं। कुछ समय पहले तो उन्होंने सेक्स को लेकर युवाओं को सलाह दी थी कि जब जरूरत लगे तो कर लेना चाहिए, इसमें ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। आइए बताते हैं कंगना ने क्या कहा था।

क्या बोली थीं कंगना
साल 2019 में कंगना रनौत एक मीडिया समूह के कार्यक्रम में पहुंची थीं। यहां उनसे सेक्स की अहमियत को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा, सेक्स हर किसी के जीवन का एक अहम हिस्सा है। मैं कहूंगी जब आपकों चाह हो तो सेक्स कर लेना चाहिए। इसको लेकर ज्यादा ओबसेस नहीं होना चाहिए।

माता पिता को तो खुश होना चाहिए
कंगना ने आगे कहा कि कुछ लोगों के ऐसे विचार हैं कि हमारे शास्त्र सेक्स की अनुमति नहीं देते हैं, ये पूरी तरह से ठीक नहीं है। वहीं कुछ माता-पिता भी इसको लेकर बहुत अजीब तरह से रिएक्ट करते हैं लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। पैरेंट्स को भी बच्चों की जरूरत को समझना चाहिए और उनको बच्चों से इस पर बात करनी चाहिए। माता पिता को अपने बच्चों को हौसला देना चाहिए।

हां लेकिन इस बात का रखें ध्यान
कंगना रनौत ने इस दौरान ये भी कहा कि लोगों को एक से ज्यादा पार्टनर नहीं रखने चाहए। एक ही पार्टनर के साथ सेफ सक्स करना चाहिए। बार-बार पार्टनर्स बदलना ठीक नहीं है, ये आपके लिए मानसिक तौर पर भी ठीक नहीं होगा।

करोड़ों की संपत्ति की मालिक हैं कंगना
कंगना रनौत बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइन में से एक हैं। उनके पास करोड़ों की सपंत्ति है। रिपोर्ट के मुताबिक कंगनाकी नेट वर्थ 94 करोड़ रुपए है। कंगना अब फिल्म प्रोड्यूसर भी कर रही हैं।

कई फिल्मों में कर रहीं काम
कंगना रनौत इन दिनों कई बड़ी फिल्मों में काम कर रही हैं। जिसमें 'धाकड़' सबसे पहले मई में रिलीज हो सकती है। कंगना रनौत आर बाल्की की फिल्म में भी काम कर रही हैं। इसके अलावा सीता: द इनकारनेशन' में वो लीड रोल में है। कंगना रनौत टीकू वेड्स शेरू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दिखाई देंगी। तेजस नाम की फिल्म में भी कंगना काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications